RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: 12 सितम्बर को भव्य रूप से “बिहार सरस मेले” का होगा शुभारंभ,महिला उद्यमियों की सफलताओं की दिखेगी तस्वीरें।

ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में जीविका द्वारा हर वर्ष होता है”बिहार सरस मेले”का आयोजन।

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री करेंगे मेले का शुभारम्भ।

12 सितम्बर से 21 सितंबर तक होगा मेले का आयोजन।

देश के विभिन्न हिस्सों से 130 स्टॉलों के माध्यम से महिला उद्यमी अपनी सफलता का करेंगी प्रदर्शन।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)11 दिसंबर।ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दस दिवसीय बिहार सरस मेला का शुभारंभ 12 सितंबर को होने जा रहा है।
ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा आयोजित बिहार सरस मेला 12 सितंबर से आरंभ होकर 21 सितंबर 2025 तक ज्ञान भवन, पटना में आयोजित होगा ।

मुख्य आकर्षण

वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम संस्करण के तहत आयोजित बिहार सरस मेला में बिहार समेत 22 राज्यों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमी अपने -अपने प्रदेश के हस्तशिल्प, लोककला और मशहूर देशी व्यंजनों को लेकर प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए आई है।

सुसज्जित 130 स्टॉल के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता, लोक कला, हस्तशिल्प एवं मशहूर व्यंजनों को प्रोत्साहन एवं सम्मान मिलेगा।

सभी स्टॉल पर कैशलेश खरीददारी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

रुपयों की जमा -निकासी के लिए जीविका दीदियों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।

जीविका दीदियों द्वारा संचालित जीविका दीदी की रसोई के देशी व्यंजन, शिल्पग्राम के हस्तशिल्प उत्पाद, मधुग्राम के मधु तथा सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभार्थियों द्वारा निर्मित उत्पाद खास होंगे ।

सेल्फी जोन आकर्षण के केंद्र होंगे ।

आगंतुकों की सुविधा हेतु हेल्प एवं स्वास्थ्य डेस्क भी बनाए गए है।

मेला का समय सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक निर्धारित है।प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

उद्घाटन समारोह

सरस मेला का उद्घाटन श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा 12 सितंबर की शाम 6 बजे किया जाना है।
इस अवसर पर लोकेश कुमार सिंह, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की गरिमामई उपस्थिति रहेगी।
हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका भी उपस्थित होंगे ।अभिलाषा शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका सह आयुक्त, मनरेगा भी शिरकत करेंगी ।

कार्यक्रम विवरणी

दिनांक -12 सितंबर 2025
समय – शाम 6 बजे
स्थान – ज्ञान भवन, पटना

Related posts

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सात दिवसीय ‘पुरालिपि एवं पुरालेख’ कार्यशाला का भव्य समापन।

rktvnews

हिंदी विश्वविद्यालय, हावड़ा में नवाचार और प्रभावी शिक्षण की नई पहल, छात्र बन रहे रोजगारोन्मुख।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट विश्व रक्षा शो 2024 के लिए रियाद की यात्रा पर।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर दी होली की बधाइयां।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “गाथा श्रीराम मंदिर की” पोस्टर का विमोचन किया।

rktvnews

Kalki 2898 AD: भव्य आयोजन के लिए भारत के सबसे बड़े सितारे अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी आए एक साथ।

rktvnews

Leave a Comment