RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव की पूर्व दिवस पर आयोजित होगा जनसंवाद:डा शशि

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अप्रैल।20 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती छात्रसंघ एवं वीर कुंवर सिंह स्मृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सदस्यों की बैठक आरा क्लब आरा में पूर्व प्रधानाचायर्या डॉ0 कमल कुमारी की अध्यक्षता में किया गया।कार्यवाही की जानकारी देते हुए पूर्ववर्ती छात्र संघ के महासचिव डॉ0 शशि कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल 2025 को आरा क्लब, आरा में 10ः30 बजे से वर्तमान शाहाबाद में शिक्षा: दशा और दिशा होगा पर जनसंवाद होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति प्रो- (डॉ-) रास बिहारी सिंह भाग लेंगे। अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो- (डॉ-) दूर्गविजय सिंह करेंगे। वक्ताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण किए पूर्ववर्ती छात्र आज पूरे देश में अपने विलक्षण प्रतिभा से विश्वविद्यालय का नाम रौैशन कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान में शाहाबाद में शिक्षा एवं शैक्षणिक संस्थाओं के कार्य प्रणाली में गिरावट आई है। जिसे दूर करना शाहाबाद के सभी नागरिको का कर्त्तव्य ही नही नैतिक जिम्मेवारी भी है।
बैठक में पूर्व प्राचार्या, महिला कॉलेज, प्रो0 कमल कुमारी, प्रो0 नंदजी दूबे, प्रो0 बलराज ठाकुर, आचार्य मधेश्वर पाण्डेय, पूर्व डीन, प्रो0 पारस राय, क्षत्रिय स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ0 योगेन्द्र सिंह, डॉ रेणु मिश्रा, पूर्व प्रचार्या डॉ0 कंचन प्रभा सिंह, डॉ0 भूपेन्द्र सिंह, डॉ0 ममता मिश्रा, डॉ0 जंगी सिंह, ओम प्रकाश मुन्ना, डॉ0 विमल कुमार सिंह, भास्कर मिश्रा, अजय कुमार तिवारी ‘मुनमुन’, अमरेन्द्र कुमार, नििऽल कुमार, डॉ0 राजेश कुमार सिंह, डॉ0 जैनेन्द्र कुमार, चतुरानन ओझा, देवेन्द्र प्रसाद यादव एडवोकेट, शशि कान्त तिवारी, गुन्जय कुमार, सुनील कुमार, इत्यादि ने भाग लिया।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पहली बार मनाई गई हरेली, कुलपति ने की कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना।

rktvnews

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 425 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने और प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है: प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर: नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने डीपीएस में किया झंडोतोलन।

rktvnews

जयपुर:गोपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का गोपालन निदेशालय में औचक निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड:चतरा: विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment