RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

फासीवादी साम्प्रदायिक विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ जनता के एका के लिए : होने जा रहा जसम का राष्ट्रीय सम्मेलन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 अप्रैल।आगामी 12-13 जुलाई, 25 को राँची, झारखंड में होने जा रहे जन संस्कृति मंच के 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी के संदर्भ में आज जसम की भोजपुर जिला इकाई द्वारा राज्य अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार जितेन्द्र कुमार जी के आरा, मदनजी के हाता स्थित आवास पर एक औपचारिक बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जितेन्द्र कुमार ने जसम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णयों से उपस्थित साथियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इसबार के राष्ट्रीय सम्मेलन का केन्द्रीय विषय होगा – ‘फासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ जनता की एका के लिए’। इस सम्मेलन में देशभर के सैकड़ो संघर्षशील जनवादी रचनाकारों, रंगकर्मियों, पत्रकारों आदि की सहभागिता होनेवाली है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जसम भोजपुर की उपस्थिति भी काफी दमदार होगी। इसकी तैयारी शुरु हो चुकी है।
इस बैठक में शामिल सुपरिचित कवि-गीतकार सुरेन्द्र शर्मा विशाल के हालिया प्रकाशित काव्य संकलन ’मुक्ति’ का उपस्थित कहानीकार डाॅ. सिद्धनाथ सागर, कवि-आलोचक सुधीर सुमन, युवानीति के चर्चित रंगकर्मी शमशाद प्रेम, रंगकर्मी सूर्य प्रकाश, अमित मेहता, विक्रांत कुमार, सुमन कुमार सिंह तथा जितेन्द्र कुमार जी आदि के हाथों विमोचन भी किया गया। इसके बाद विशाल जी ने अपने कुछ गीतों को गाकर सुनाया भी। कवि विशाल के हिंदी तथा भोजपुरी में रचित कई गीत तो प्रकाशन पूर्व ही लोकप्रिय हो चुके हैं। उपस्थित रचनाकारों ने उनके गीतों की काफी सरहना की। बैठक में शामिल साथियों के प्रति जिला सचिव सुमन कुमार सिंह ने आभार जताया तथा सबसे सम्मेलन की तैयारी हेतु सक्रियता से लगने का आग्रह किया।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामगढ़ के दिवंगत विधायक जुबेर खान एवं पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा के पुत्र स्वर्गीय विकेश कुमार शर्मा को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

हीटवेव: भारत के लिए बढ़ता हुआ सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट।

rktvnews

राजस्थान:हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारतीय मध्यस्थता एसोसिएशन के शुभारंभ में शामिल होकर शोभा बढ़ाई तथा पहले राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

सीएसआईआर – एनआईएससीपीआर और केएएमपी ने विज्ञान संचार पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों व वंचितों के लिए किया काफी काम : मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment