RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निःशुल्क जांच व सम्मान समारोह में बोले संस्थापक जरूरत मंदों की सेवा ही हमारा उद्देश्य।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अप्रैल।स्थापना दिवस के अवसर पर शिव कृति हॉस्पिटल, जीरो माइल, आरा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य शिविर से लाभ उठाया।इस आयोजन को सफल बनाने में कई प्रमुख चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी। जिसमें डॉ. सत्येन्द्र कुमार,डॉ. राकेश कुमार,डॉ. वंदना शेखर, डॉ. शशि कुमार,डॉ. विवेक कुमार सिंह,डॉ. स्नेह प्रिया आदि रहे।शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), ईसीजी, पल्स रेट, SPO2, तापमान (TEMP), वजन और हीमोग्लोबिन जैसे आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण प्रदान किए गए और आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
शिवकृति हॉस्पिटल के निदेशक श्री मनोज कुमार “झमन” ने बताया की स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को निशुल्क रोगों का इलाज करना, आवश्यक जांच कर जानकारी देना,तथा बेहतर इलाज के लिए परामर्श देना सामाजिक सोच एवं सेवा करना ही मूल भावना है। जिसके लिए सभी चिकित्सकों द्वारा दिन भर समय दिया गया।
हॉस्पिटल के संस्थापक सदस्य प्रेम शीला देवी ने बताया कि हर शुक्रवार को अस्पताल में निःशुल्क ओपीडी सेवा भी दी जाती है। यहां ICU तथा चिकित्सा विशेषज्ञो द्वारा ऑपरेशन की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर संस्था व समाज के बेहतरी हेतु अनवरत प्रयासरत लगभग 50 लोगो को सम्मानित भी किया गया।अंत में सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए संस्थापक सदस्य विजय मेहता ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों व दूर दराज के इलाकों में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहा है और भविष्य में भी समाज हित में ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे।कार्यक्रम की सफलता में सुजीत कुमार, मनीष कुमार, सृष्टि कुमारी, आरोही कुमारी, शबनम कुमारी, कचंन कुमारी, प्रमोद कुमार, अमोद कुमार, अरविंद श्रीवास्तव ने अपनी अहम भूमिका का निभाई।

Related posts

श्रीमद्भागवत लौकिक और अलौकिक पक्षों की प्राप्ति का सुन्दर राजमार्ग है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

विपरित परिस्थितियों में भी सुलोचना देवी ने बनाई एक कुशल व्यवसाई के रूप में अपनी पहचान।

rktvnews

चतरा:रेफरल अस्पताल परिसर सिमरिया में पलाश दीदी कैफे का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

बाल श्रम उन्मूलन हेतु प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

विकसित भारत के लिए महिला-नेतृत्व वाले विकास को केंद्रीय स्थान: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुरिया जन घोषणा पत्र का हुआ विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment