RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने डीआरएम से की मुलाकात,रेलवे संबंधी विभिन्न मांगों का दिया ज्ञापन।

आरा पूर्वी रेलवे फुट ओवरब्रिज निर्माण एवं कई ट्रेनों के ठहराव के बारे में डीआरएम को दिया ज्ञापन।

सांसद सुदामा प्रसाद का डीआरएम ने किया स्वागत।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 अप्रैल।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने आज रेलवे संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर दानापुर डिवीजन के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी से मुलाकात की इस मुलाकात के दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा पूर्वी रेलवे गुमटी स्थित फुट ओवर ब्रिज का अविलंब निर्माण कार्य चालू करने,पटना-कोटा का ठहराव बिहिया में करने,आरा-बलिया रेल मार्ग का सर्वे हो चुका है उसे अविलंब निर्माण कार्य करने, आरा माल गोदाम को यथावत आरा में रखने,आरा रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे अस्पताल या तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बनाने,अमृत काल योजना के तहत आरा में 1500 फीट भवन का निर्माण करने, प्लेटफार्म नंबर 2-3 को ऊंचा करने के लिए जो 17 करोड़ की लागत से बनेगा,पटना दानापुर आरा के बीच शाम 7:30 बजे मेमू ट्रेन का परिचालन करने,बिहिया रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत करने,बनाही फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने,बनाही में काशी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव करने,जमीरा में फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने,कुलहड़िया में रेलवे फुट ओवरब्रिज बनाने,किउल से लेकर मुगलसराय तक तीन या चार रेल लाइन का निर्माण करने आदि कई मांगों को लेकर डीआरएम से मुलाकात की!इस दौरान डीआरएम ने इन सभी मांगों पर सकारात्मक बात करते हुए इसे जितना जल्द हो सके पूरा करने का आश्वासन दिया।इस दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि हम इन सवालों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और लोकसभा के अंदर इन महत्वपूर्ण विषयों पर जोरदार ढंग से उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है!इस दौरान आज डीआरएम से भी सकारात्मक बात हुई!इस दौरान डीआरएम ने सांसद सुदामा प्रसाद को शाॅल एवं गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया!उक्त जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति  जारी कर दी।

Related posts

बक्सर:इको क्लब के बैनर तले वृक्षारोपण का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:30 करोड़ की राशि से थरूहट क्षेत्र में होगा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन : जिला पदाधिकारी

rktvnews

राजस्थान के राज्यपाल को सड़क सुरक्षा के सबंध में ग्राफिक उपन्यास की प्रति भेंट।

rktvnews

भोजपुर:स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग द्वारा मकर संक्रांति पर कुलपति और कुलसचिव को दी गई बधाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

rktvnews

असामान्य बारिश का मुख्य कारण पेड़ो की अंधाधुंध कटाई:आनंद

rktvnews

Leave a Comment