RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में किया भ्रमण ,अधिकारियों को पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)02 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर दौरे के दूसरे दिन रविवार को सुबह केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण किया। उन्होंने उद्यान में पक्षी व्यू प्वाइंट तक जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उद्यान में भ्रमण कर रहे देशी-विदेशी पर्यटकों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। श्री शर्मा ने भी पर्यटकों से आत्मीयता से बातचीत कर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के संबंध में उनके अनुभव जाने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय उद्यान पक्षियों की प्रजाति की विविधता के लिए देश और विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, इसलिए जिला प्रशासन यहां आने वाले पर्यटकों के लिए संचालित सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे। श्री शर्मा ने राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी व्यू प्वाइंट पर केवलादेव शिव मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और आमजन की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

रेल मंत्रालय ने ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2023’ शुरू किया।

rktvnews

दरभंगा:सरकार द्वारा शुरू किया गया “महिला संवाद” कार्यक्रम परिवर्तन का स्पष्ट प्रमाण है।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट द्वारा बाल्मीकि शर्मा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

नारनौल:शहरों में एक सप्ताह चलेगा सघन स्वच्छता अभियान ,सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे : उपायुक्त

rktvnews

जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेनाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए।

rktvnews

Leave a Comment