RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:रामनवमी पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सघन छापामारी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 अप्रैल।आगामी रामनवमी पर्व को दृष्टिपथ रखते हुए उपायुक्त चतरा रमेश घोलप के निर्देश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के पर्यवेक्षण में सिमरिया थाना एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सिमरिया थाना अंतर्गत बानासाड़ी, कुटी, गोआकला, बगरा एवं जबड़ा में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान बिना अनुज्ञप्ति के शराब बेचने वाले दुकानों और अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री स्थलों पर छापामारी की गई। इस स्थलों से अवैध महुआ चुलाई शराब, जावा महुआ एवं शराब चुलाई में प्रयुक्त उपकरण जब्त किया गया। छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया।

जब्ती का विवरण

1. अवैध महुआ चुलाई शराब = 40 लीटर करीब
2. जावा महुआ = 130 KG करीब

आरोपीयों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।
अधीक्षक उत्पाद के द्वारा जानकारी दी गई कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार छापामारी, तलाशी एवं गश्ती की कार्यवाई की जा रही है।

Related posts

पटना : ट्रस्ट द्वारा बनाया गया नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : जगदीशपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

विकसित भारत के लिए जरूरी प्रशासनिक भावना में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही का एक शानदार उदाहरण है रक्षा संपदा संगठन – डीजीडीई दिवस पर रक्षा मंत्री ने कहा।

rktvnews

रांची:हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद युग-निर्माता साहित्यकार थे : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment