
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अप्रैल।रामनवमी शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में भव्यता के साथ सम्मान समारोह का आयोजन श्री मैना सुंदर धर्मशाला में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता संत श्री देवराहा शिवनाथ जी महाराज ने किया। इस अवसर पर धर्मशाला का सभागार प्रबुद्ध जनों से खचाखच भरा रहा। समान समझ में मुख्य रूप से संत श्री देवराहा बाबा, बड़ी मठिया के महंत श्री अयोध्या नाथ जी महाराज श्री अखंडानंद जी महाराज एवं ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज मां आनंद देवी के पुजारी श्री मनोज बाबा मंच पर विराजमान रहे। इनके साथ रामलीला नगर समिति एवं कृष्ण लीला के पदाधिकारी गण , चिकित्सक,सभी पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि, कार्य करता, महिला प्रतिनिधीकरण बड़ी संख्या में उपस्थित। अपने आशीर्वचन देते हुए शिवनाथ बाबा ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवनी से सीख लेने की बात बताई
इन्होंने कहा कि केवल राम नाम लेने से नहीं होगा बल्कि मन की पवित्रता भी अतिआवश्यक है। भावना भी पवित्र होने चाहिए। मंच का संचालन नवीन प्रकाश ने बखूबी किया और सबको आचार्य मंडली के हाथों सम्मान और आशीर्वाद दिलाए गए।
जय श्री राम का जय घोष करते हुए महर्षि सचिव शंभू चौरसिया ने सभी आगंतुक राम भक्तों का हृदय से स्वागत अभिनंदन जो 6 अप्रैल को शोभा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित भी किया। इन्होंने बताया कि अखिल ब्रह्माण्ड नायक, कुल गौरव, भारतीय सभ्यता संस्कृति के उन्नायक, धर्म रक्षक प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव 6.4.2025 को सनातनियों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम रामनवमी शोभायात्रा समिति भोजपुर के तत्वावधान में हर्षोल्लास मनाया जा रहा है।
समिति द्वारा 25वां प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव है जिसे ऐतिहासिक और भव्य बनाने का प्रयास चल रहा है।इसका प्रचार प्रसार पूरे जनपद में प्रचार रथ द्वारा चल रहा है। झांकी प्रमुख लोगों से संपर्क, तैयारी की समीक्षा चल रही है। सबको लाइसेंस लेकर चलना है।शोभायात्रा में शांति सुरक्षा और निर्धारित रुट के लिए समिति और जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक पहल व विमर्श जारी है। संत श्री देवराहा बाबा शिवनाथ जी महाराज के नेतृत्व में शोभायात्रा में निकलेगी। इनके साथ अखंडानंद जी महाराज, ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र जी के साथ स्थानीय मंदिरों के पुजारी, पूर्व मंत्री आर के सिंह, पूर्व सांसद सुनील सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,मंत्री गिरिराज सिंह,जीवन कुमार एम एल सु,सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह,के साथ साथ हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था भक्ति प्रदर्शित करेंगे। महासचिव ने बताया कि 10:00 बजे महादेवा हनुमान मंदिर से प्रभु श्री राम का रथ सज-धज कर रामगढिय़ा श्रीराम मंदिर के पास पूजा के लिए जायेगा। जहां दांडी बाबा के नेतृत्व में पूजन आरती के बाद 11.30 बजे से शोभायात्रा और झांकी नगर भ्रमण के लिए प्रमुख मार्गों से निकलेगी।शहर के सभी मंदिरों, चौंक चौराहों और सड़कों को बड़े छोटे भगवा पताका से सुसज्जित किया जा रहा है। महिला कार्यकर्ता, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनें ,पूर्व सैनिक संघ के सदस्य,शोभायात्रा में सम्मिलित रहेगी।श्री चौरसिया ने बताया की सभी वर्गों के लोग सामाजिक सौहार्द बनाते हुए शांति और एकता का विशाल पेश करेंगे।
मौके डॉक्टर के एन सिन्हा,डा अर्चना सिंह डॉक्टर विजय गुप्ता, सोनू सिंह,संजय सिंह टाईगर,कौशल विद्यार्थी,गोकुल सिंह,वीरेंद्र सिंह,मंगलम, सूर्य नाथ सिंह, अमरेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर पासवान,हरिओम सिंह, बासुदेव नारायण सचचू, कर्नल राणा प्रताप सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह,सनी पांडे,, शंभु सिंह, रोहित सिंह बजरंगी, संजीव कुमार, सरोज पांडेय,बादल जालान, शैलेंद्र प्रताप, नंदलाल भगत,अजय गुप्ता, संतोष चौरसिया,संतोष सिंह,अजय जी, राणा रुद्र प्रताप, अजय गीतकार,अभिषेक केसरी,विक्की,अनिल कुमार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे।

