RK TV News
खबरें
Breaking News

नालंदा:प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ का गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्याख्यान।

RKTV NEWS/नालंदा ( बिहार)29 मार्च।दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के बाबा गम्भीर नाथ चेयर द्वारा आयोजित ‘ भारतीय योग परम्परामें बाबा गम्भीर नाथ का आवदान’ संगोष्ठी में नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय , नालंदा के आचार्य प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ विशिष्ट अतिथि थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ थे। परिचय दास जी की पुस्तक-
‘अप्राप्य आयाम : गुरु गम्भीर नाथ की दृष्टि : एक समकालीन पाठ’ का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों संपन्न हुआ।
अपने सम्बोधन में प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु गम्भीर नाथ नवाचरण की संहिता थे। परम्परा व आधुनिकता दोनों को उन्होंने नया आधार
दिया। उन्होंने सभ्यता का आख्यान उपस्थित किया। लोक को बल, शब्द को सच्चाई का संबल दिया। आज व्यक्ति की गरिमा को लौटाने की आवश्यता है। यही कार्य गम्भीर नाथ ने अपने समय में किया।’ मंच पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन , संयोजक प्रो. द्वारका नाथ, संचालक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विस्तृत रूप से गम्भीर नाथ जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा अपने समय का श्रेष्ठ उन्नायक बताया। श्रोताओं में प्रोफेसर, विद्वान, विद्यार्थी, एकेडेमिक , जन प्रतिनिधि, पत्रकार, व नाथ पंथ के प्रेमी उपस्थित थे। मंच पर उल्लेख किया गया कि प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ का गोरखपुर विश्वविद्यालय हीरक जयंती वर्ष पर इस मंच पर उपस्थित देखकर विश्वविद्यालय को हर्ष है क्यों कि ये इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं।

Related posts

बक्सर:एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान है: डॉ. विनोद सिंह

rktvnews

जलेबी..!

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी सोनाली सिंह ने किया कंबल वितरण।

rktvnews

पटना के अभिषेक सोनू, पोकर में दिखा रहे अपना जलवा।

rktvnews

दरभंगा:गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment