RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जलेबी..!

रचनाकार:अजय गुप्ता “अज्ञानी”

जलेबी..!

दुनिया की सारी चीजे बदल गई साहिब।
गर नहीं बदली तो ससुरी जलेबी।
अभी भी ससुरी टेढ़ी की टेढ़ी है।😉
कुछ गोल मटोल अस्तव्यस्त।
कुछ जलनखोरो ने,
इसकी काली चमड़ी को।
कुछ गोरी-गोरी नयी नवेली कर दी।
कुछ तो मलाई के साथ लोटा कर,
इसे ईमीरती बना दी।
ससुरी ईमीरती हो कर ऐसे इतराने लगी।
ऐसे ठसक दिखाने लगी,
मानो शहर से आई,
कोई बिंदास छोड़ी हो।😋
ऐसी जलवा दिखाती,
कि सबके सब इसी के पीछे लट्टू।
बेचारी काली कलुटी तेलही जलेबी।
कभी गुड़ में डूब कर ऐसी इतराती थी।
मानो गंगा नहा कर आ रही हो।
आ नदी तीरे लगे मेले की शान हो।
आ समझे भी क्यों नहीं।
वो गवही छोड़े छोड़ी हो।
आ दादा दादी स्त्री पुरूष।
भाय ठाकुरो के हवेली में भी।
बहुत शिद्दत से परोसी जाती थी।
किसी को उसके गुड़ही तेलही होने से,
रति भर शिकायत जो न थी।
सबके सब उसे हाथों हाथ ले लिया करते थे।
भाई वो जमाना अब लद गया।
लोग बदल गये समाज बदल गया।
मगर जलेबी समय के साथ न बदल सकी।
तो लोग उसे ही छोड़ गए।🫢
अब चाऊमिन, बरगर, पीजा,मोमो के सामने,
बेचारी कलुटी जलेबी को पुछे कौन?
कभी कभार 15 अगस्त 26 जनवरी पर,
बच्चो के बीच,
वो गोरकी जलेबी तो बट भी जाती है।
बाकीर गुड़ही तेलही जलेबी,
अपने भाग्य पर रोती रहती है।😢
आ कोसती है अपनी अच्छाई की।
चली थी लोगो को भला करने मन पेट सुधारने।
उसी को लोगो ने सीधार दिए।😇
हाय री मेरी किस्मत क्या से क्या बना दिया।
मेरी अच्छाई का क्या शीला दिया।
मन पेट बिगाड़ने वाले सरताज बने।
निर्मोही मुझे ही भुला दिया।
मुझे ही भुला—————।

Related posts

भोजपुर लोजपा (रा)जिला अध्यक्ष राजेश्वर ने बाटा घर घर तिरंगा ।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने भारतीय कोयला कंपनियों के लिए सीएसआर फ्रेमवर्क संबंधी हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में ‘पृथ्वी दिवस’ के साथ मनाया गया जयंती समारोह, आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन।

rktvnews

जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: प्रधानमंत्री की मां को गाली की घटना पर बिफरे राघवेंद्र प्रताप,कहा अगर सामने पड़ जाते राहुल गांधी तो उनके दहन की भी बढ़ जाती संभावना।

rktvnews

जमेशदपुर:आपकी योजनाएं- अपनी योजनाओं को जानें।

rktvnews

Leave a Comment