RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान है: डॉ. विनोद सिंह

RKTV NEWS/डुमराॅव(बक्सर)10 जनवरी। आज 10 जनवरी शुक्रवार को डी.के. कॉलेज, डुमराॅव के प्रांगण में वीर कुंवर सिंह विवि (आरा) के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. विनोद ने कहा कि हम पर्यावरण पर पूरी तरह निर्भर हैं। यदि पर्यावरण नहीं हो तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं हैं। इसके लिए हमें कोई निश्चयवादी भूगोल का पोषक समझे तो भी हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं समझता हूं। फलदायी वृक्ष उसमें सर्वोत्तम है इसलिए फलदायी वृक्ष लगाने का हर बार प्रयास करता हूं और एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है। ज्ञातव्य हो कि अपने 53वें जन्म दिवस के अवसर पर डॉ. विनोद ने एक फलदेने वाला पौधा लगाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजू मोची ने बताया कि डॉ. विनोद पर्यावरण के सच्चे प्रहरी हैं वे अपने जीवन के ख़ास अवसर विवाह, जन्म दिन, व्रत त्योहार सभी अवसरों पर पौधरोपण कार्यक्रम रखते हैं। लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना, पौधों का संरक्षण, जानवरों के प्रति लगाव इनके दैनिक जीवन का अंग है।डॉ. विनोद के मित्र डॉ. रवि रंजन पाण्डेय ने बताया कि डॉ. विनोद पौधे रोपण के साथ -साथ पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण पर कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। हाल में ही उन्होंने गौरैया के कई घोंसलों को दाना-पानी के साथ अपने गांव में रखवाये हैं। जन्मदिन के शुभ अवसर पर फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण एक सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर डॉ. उषा रानी, डॉ. मनोज कुमार सिंह डॉ. पूनम मौर्या, डॉ. रमेश कुमार यादव, डॉ. दिव्या, डॉ. जमील, प्रो.अजीत कुमार सिंह, डॉ. अब्दुल कैस, डॉ. अनीश कुमार, डॉ. हरेराम, डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. रामसुभग सिंह, डॉ. रागनी, डॉ.रणधीर कुमार,डॉ. रूचि बाला, गौतम कुमार ,मनोज कुमार सिंह,रेवती रमण मिश्रा चिंटू कुमार, आशीष कुमार ओझा,विकास रंजन कुमार‌ ,राहुल कुमार,मनु कुमार गोपाल माली एवं शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी आदि थे।

Related posts

बागपत:आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत तीन से 6 वर्ष के बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने के लिए हॉट कुक्ड मील योजना संचालित।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्र का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन की तैयारी को लेकर स्टेडियम में जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर, मीरजापुर, बांदा, बस्ती, अमरोहा और फिरोजाबाद की महायोजना-2031 के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 मार्च 26

rktvnews

Leave a Comment