RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शहीद दिवस पर एथलीट कार्यक्रम आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मार्च। 23 मार्च को नेहरू युवा केंद्र भोजपुर एवं राइजिंग युवा क्लब एकौना ,प्रखंड बड़हरा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद दिवस पर एथलीट कार्यक्रम का आयोजन एकना खेल के मैदान में किया गया ।जिसके अंतर्गत 1600 मी का दौड़ ,ऊंची कूद ,लंबी कूद और गोला फेंक का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट सोनु सिंह, विशिष्ट तिथि के रूप में सुरेंद्र सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन संदीप सिंह ,राइजिंग युवा क्लब के सचिव के देख रेख में आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजन में मुख्य रूप से उदय सिंह, विकी सिंह, रिकी सिंह धवन एवं बिट्टू सिंह ने अहम भूमिका निभाया। कार्यक्रम में लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया ।जिसमें लंबी कूद में प्रथम – महाराणा प्रताप सिंह, द्वितीय- विक्रम सिंह, तृतीय -चंदन सिंह स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में प्रथम- पुरुषोत्तम सिंह, द्वितीय- पंकज सिंह, तृतीय -मोहित सिंह ने स्थान प्राप्त किया ।गोला फेक में- प्रथम – लालू कुमार द्वितीय – महाराणा प्रताप सिंह एवं तृतीय-छोटू सिंह ने स्थान प्राप्त किया ,तथा 1600 मीटर दौड़ में प्रथम- अंकुश कुमार द्वितीय- आशीष सिंह एवं तृतीय – विक्रम कुमार स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र भोजपुर द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

Related posts

09 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उज्जैन:वर्ष में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मन्दिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:18 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह धरना आयोजित।

rktvnews

छात्र हित में डोमिसाइल नीति जल्द वापस ले सरकार:- अभाविप

rktvnews

Leave a Comment