RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एक अरब टन कोयला उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 21 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एक अरब टन कोयला उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति देश की महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
श्री मोदी ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे “देश के लिए गौरव का क्षण” बताया तथा इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के पूर्ण समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक्स पोस्ट में बताया कि देश ने एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मोदी ने एक्स पर लिखा;

“भारत के लिए गर्व का क्षण!

एक बिलियन टन कोयला उत्पादन को पार करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को उजागर करती है। यह उपलब्धि इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के समर्पण और कड़ी मेहनत को भी दर्शाती है।

Related posts

सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराएगी।

rktvnews

भोजपुर:दलित समुदाय के परिछावन के समय गीत बजाने से रोकने को किया गया हमला निंदनीय : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप:फाइनल में पहुंची बेरथ की टीम।

rktvnews

08 दिसंबर 23 को सीएसएल, कोच्चि में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी परियोजना के चौथे जहाज (बीवाई 526, मालपे) और पांचवें जहाज (बीवाई 527, मुल्की) के निचले तल की ढलाई।

rktvnews

ओलंपियाड प्रशिक्षण जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए बनाएगा सक्षम: आबिदी

rktvnews

पहले लोकपाल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment