RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दलित समुदाय के परिछावन के समय गीत बजाने से रोकने को किया गया हमला निंदनीय : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)04 जून।कल संध्या में पिपरा जयपाल में दलित समुदाय के परिछावन पर दबंगों ने हमला कर दिया.इस हमले में कई लोगों के सर फुटे है, दलित महिलाओं के साथ बदसलूकी की घटना घटी है.इस आश्य का एक प्रेस बयान जारी कर भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने संवाददाताओं को दी है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी दलित समुदाय को आजादी से जीने और गीत बजाने तथा परिछावन के समय खुशियां मनाने का अधिकार नहीं है.उन्होंने अपनी विज्ञप्ति में लिखा है की अरविंद सिंह,छोटू सिंह,करिया सिंह, राहुल सिंह सहित दर्जनों लोगों द्वारा दलित समुदाय की उर्मिला देवी के पुत्र के परिछावन के समय काली स्थान पर गीत बजाने से रोकने के लिए हमला किया गया है.
इस हमले में कई महिला व पुरुष घायल हो गए जिनका सदर अस्पताल में इलाज हुआ.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि इस घटना की सूचना एस.पी.साहब को देने के बाद भी मुफस्सिल थाना आरा ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया तब जाकर पीड़ित परिवार का अनुसूचित जाति/जन जाति थाना में मुकदमा दर्ज हुआ.तथा अनुसूचित जाति जनजाति थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
भाकपा माले नेता ने कहा कि पुलिस प्रशासन सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करे तथा पिपरा जयपाल के सभी दलितों की सुरक्षा की जिला प्रशासन गारंटी करें.
भाकपा माले नेता ने कहा कि उर्मिला देवी,रंजु देवी सहित कई महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि आजादी के इतने दिन बीत जाने के बाद भी नीतीश कुमार और भाजपा के राज में दलित समुदाय सुरक्षित नहीं है तथा दबंगों और अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है.

Related posts

जयपुर:राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को ‘राजस्थान गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

rktvnews

भोजपुर: मृदुभाषी थे पत्रकार रजनीश: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल

rktvnews

वैशाली:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राशि अंतरण, जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने वैशाली में दीदियों को किया संबोधित।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज होगा!स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलेंगे पर्याप्त आर्थिक संसाधन – केन्द्रीय मंत्री डॉ मांडविया

rktvnews

Leave a Comment