RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप:फाइनल में पहुंची बेरथ की टीम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 दिसंबर।जिला फुटबाल संघ भोजपुर के तत्वधान में आयोजित राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025- 26 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ बनाम दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब एकौना के बीच खेला गया। मैच के प्रारंभ से ही बेरथ टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और मनसा कुछ और ही था आखिर में मध्यांतर के कुछ देर पहले बेरथ टीम के खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह उर्फ बच्चा ने दक्षिण एकौना की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए अपनी टीम के लिए शानदार गोल कर दिया। इस तरह आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ ने मैच मे एक गोल से बढत बना ली। मध्यांतर तक बेरथ मैच में एक गोल से आगे रही मध्यांतर के बाद फिर से खेल प्रारंभ हुआ कुछ देर खेल होने के बाद दक्षिण एकौना टीम के खिलाड़ी देवेंद्र कुमार को गलत तरीके से खेल खेलने के लिए निर्णायक धनजी के द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया और चेतावनी भी दी गई। आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ टीम के डिफेंडर खिलाड़ी जर्सी नंबर 4 रोहित कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और बेरथ टीम के फारवर्ड खिलाड़ी जर्सी नंबर 12 गुड्डू कुमार का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा। यह दोनों खिलाड़ियों ने दर्शकों को अपने खेल से ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। खेल का कुछ देर बीता ही था कि लक्ष्मण सिंह और बच्चा सिंह ने फिर से गेंद को दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब के गोल पोस्ट में डाल दिया। इस तरह आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ मैच में दो गोल से आगे हो गई दूसरा गोल होते ही दक्षिण एकौना के खेमे में खलबली मची तब दक्षिण एकौना टीम के मिडफील्डर खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 सुनील कुमार ने मैच के अंतिम क्षण में अपना खेल दिखाते हुए गेंद को आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के गोल पोस्ट में डाल दिया।इस तरह स्कोर मैच में 2/1 हो गया निर्णायक धनजी कुमार की आखिरी विसल आई तब तक बहुत देर हो चुकी थी।इस तरह आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ सेमी फाइनल मैच में अपना परचम 2/1 से लहरा चुकी थी और फाइनल का टिकट कटवा चुकी थी इस मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका में धनजी कुमार ,डॉ रंजन कुमार सिंह ,राजकुमार एवं सुजीत कुमार सिंह थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व फुटबॉल खिलाड़ी महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा एवं रिटायर्ड दरोगा संजीव यादव थे।फाइनल मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के के बीच 30 दिसंबर 2025 को अपराहन 1:00 से पिरौटा के खेल मैदान पर खेला जाएगा ।
उपस्थित लोगों में लीग संयोजक वीर बहादुर यादव मोहम्मद शमशाद झमन जी अशोक कुमार यादव अरविंद कुमार यादव हलचल यादव आदि थे।

Related posts

भोजपुर: 18 मार्च को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में “वर्ल्ड आर्ट डे “के अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी “मेरे शहर का रंग” का उद्घाटन।

rktvnews

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण:उपायुक्त

rktvnews

लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण का मतदान कल।

rktvnews

भोपाल:एचपीवी वैक्सीन का एक टीका बेटियों को बचाएगा सर्वाइकल कैंसर से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.16 प्रतिशत हुआ मतदान।

rktvnews

Leave a Comment