RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जल एवं मिट्टी संरक्षण के बारे में एक देश व्यापी “वाटरशेड यात्रा” अभियान के सफल आयोजन हेतु बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)18 मार्च।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित जलछाजन विकास अवयव प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “वाटरशेड यात्रा” से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।
झारखण्ड और पुरे देश में जल एवं मिट्टी संरक्षण के बारे में एक देश व्यापी “वाटरशेड यात्रा” अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में जल एवं मिट्टी संरक्षण के प्रति जन जागरूकता, जनभागीदारी, खेती को बढ़ावा देना आदि है।वाटरशेड यात्रा आपकी संस्था के लिए एक अच्छा अवसर है एवं इस अभियान में सभी स्वंयसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वाटरशेड यात्रा में आप सभी की संस्था निम्न प्रकार से कार्य कर सकती है जिसमें जिले में निर्धारित कार्यक्रम में अपने परियोजना क्षेत्र के केएसएस, लाभुकों एवं अन्य ग्रामीणों को भाग लेने हेतु प्रेरित करना। जलछाजन परियोजनाओं में अधिक से अधिक श्रमदान कराना। परियोजना क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराना।सोशल मीडिया के माध्यम से वाटरशेड यात्रा का Promotion करना।
उपायुक्त ने उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को वाटरशेड यात्रा में अपनी संस्था की भागीदारी सुनिश्चित करने को बात कही। उन्होंने कहा वर्षा जल को संरक्षण करना, मिट्टी संरक्षण करना और नई तकनीकी रूप से खेती करने के प्रति जागरूकता जनभागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनिंदर भगत, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, जिला तकनीकी विशेषज्ञ डब्लू सी डी सी चतरा ऋतुराज कुमार समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह: होली पर्व को ले उपायुक्त ने वीसी द्वारा की जिला स्तरीय बैठक।

rktvnews

सूचना एवं संचार मंत्रालय में सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने भारत टेलीकॉम 2024 में भारत 5 जी पोर्टल और वेंचर कैपिटलिस्ट/निवेशकों की बैठक का शुभारंभ किया।

rktvnews

मत्स्य पालन के साथ साग-सब्जी की भी कर रही हैं खेती अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत हुई

rktvnews

रामगढ़:मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि, सुविख्यात शास्त्रीय गायक कश्यप बंधु बने टॉप ग्रेड आर्टिस्ट।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:PRO एप के जरिए होगा VTR मॉनिटरिंग , मुजफ्फरपुर के बरूराज में हुआ सफल फील्ड टेस्टिंग, चुनाव प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता।

rktvnews

Leave a Comment