RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)18 मार्च।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रंगपंचमी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला यह उत्सव रंगों की खूबसूरती और उल्लास का संदेश देता है। इस दिन लोग रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर कर खुशियों और मेल-मिलाप का पर्व मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि रंगपंचमी हमें जीवन में रंगों के महत्व को समझने और सकारात्मकता को अपनाने की सीख देती है। यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में ही नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरने का प्रयास करें।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की अपील की और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और उत्साह लेकर आए।

Related posts

आज करोड़ों लोगों को अपने पसीने की गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मिलने की शुरूआत हो रही है!केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पंजीयक – सहारा रिफंड पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने माधवी सिंधिया को अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

दरभंगा प्रमण्डल के 61वें आयुक्त के रूप में हिमांशु कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के थिम्पू में चांगलीमेथांग उत्सव मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

rktvnews

व्यंग्य-आलेख:दाल देख और दाल का पानी देख!🤪

rktvnews

देवघर:जिला के प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (एमबीबीएस) एवं अन्य हेतु वैक्टर जनित रोग नियंत्रण (भीबीडी) पर जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment