RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 मार्च।रक्षा खुफिया एजेंसी (डीजी डीआईए) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा 19-21 मार्च 2025 तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा खुफिया सहयोग को और मजबूत बनाने के साथ-साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है।
इस यात्रा के दौरान, रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक, ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे, जिनमें रक्षा विभाग के उप सचिव, राष्ट्रीय खुफिया महानिदेशक, रक्षा खुफिया प्रमुख और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (एडीएफ) के संयुक्त संचालन प्रमुख शामिल हैं। इस उच्च-स्तरीय वार्तालाप का उद्देश्य खुफिया-साझाकरण तंत्र, क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भविष्य के सहयोग के अवसरों पर चर्चा करना है।
यात्रा के हिस्से के रूप में, डीजी, डीआईए ऑस्ट्रेलिया के परिचालन ढांचे और संयुक्त कमान संरचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्यालय संयुक्त संचालन कमान (एचक्यू जेओसी) का भी दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई भू-स्थानिक संगठन (एजीओ) के निदेशक के साथ बातचीत करेंगे। इसके अतिरिक्त, एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नीति थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट से होने वाले उनके वार्तालाप से रणनीतिक रक्षा और सुरक्षा गतिशीलता पर चर्चा में सहायता मिलेगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मज़बूत रक्षा संबंधों और साझा सैन्य परंपराओं का सम्मान करते हुए, डीजी, डीआईए ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह लास्ट पोस्ट समारोह में भी शामिल होंगे। यह शहीद सैनिकों के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि है, जो राष्ट्र की सेवा में किए गए उनके अप्रतिम बलिदानों के लिए आपसी सम्मान और स्मरण का प्रतीक है।
यह यात्रा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच परिपुष्ट होते खुफिया और सुरक्षा सहयोग को रेखांकित करती है तथा क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाती है।

Related posts

भोजपुर:भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह उदवंतनगर और जगदीशपुर प्रखंड के दर्जनों गाँवो मे जनसंपर्क और जनसभा की।

rktvnews

भोजपुर:SIR प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी,मृत व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज, जिन्दा के नाम कटे :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

मुख्यमंत्री के साथ सीधी के पीड़ित व्यक्ति दशमत रावत भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

rktvnews

शाहपुर पुलिस ने 1200 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब किया बरामद।

rktvnews

भोजपुर: वामदलों के राष्ट्रव्यापी फिलिस्तीनी एकजुटता दिवस के तहत निकला गया एकजुटता मार्च।

rktvnews

Leave a Comment