RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर की पहचान रंगपंचमी की तैयारियां अंतिम दौर में।

कलेक्टर आशीष ‍सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने किया गेर मार्ग का निरीक्षण।

RKTV NEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश)18 मार्च।इंदौर में 19 मार्च बुधवार को परम्परागत रूप से रंगपंचमी की गेरें निकलेंगी। कलेक्टर आशीष ‍सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने अधिकरियों के दल और गेर आयोजकों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अमित सिंह, एडीएम रोशन राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने निर्धारित गेर मार्गों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जीर्ण-शीर्ण भवनों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। इन भवनों पर सूचना पटल भी लगाये जायेंगे। बताया गया कि पूरे मार्ग पर सभी आवश्यक बंदोबस्त किये जा रहे हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रखें जायेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि पूरे मार्ग पर ‍निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा हैं। बेरिकेटिंग की भी व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक चिकित्सा के लिये भी प्रबंध किये जा रहे हैं। निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था भी रहेगी। इंदौर शहर की इस पहचान के त्यौहार को देखने के लिए गेर मार्ग के भवनों पर नागरिकों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है।
बताया गया कि इंदौर शहर की परंपरागत रंग पंचमी 19 मार्च की विशेष गेर के लिए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की शहर वृत्त टीम ने विशेष रूप से तैयारी की हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस के अधिकारियों के साथ टोरी कार्नर, मल्हारगंज से लेकर राजबाड़ा, कृष्णपुरा तक के गेर मार्ग का निरीक्षण किया गया। गेर के मार्ग पर केबल व तार पर्याप्त व सुरक्षात्मक ऊंचाई पर किए गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर के पुराने, क्षतिग्रस्त बॉक्स बदले गए है। सुभाष चौक जोन पर बिजली कंपनी का अस्थाई कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। विभिन्न ग्रिड, ट्रांसफार्मरों के पास बिजली कर्मचारी तैनात रहेंगे। शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि ऐतिहासिक गेर के दौरान फायर फायटर से 100 से 150 फीट की ऊंचाई तक रंग उड़ाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षात्मक कारणों से 11 केवी लाइन के कुल 14 फीडरों से अलग-अलग समय पर बिजली प्रदाय बंद किया जाएगा। अधीक्षण यंत्री ने बताया कि गेर मार्ग की बिजली संबंधी व्यवस्थाओं के लिए 15 इंजीनियरों समेत कुल 50 कर्मचारी तैनात रहेंगे।

Related posts

09 मार्च 24 को व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बेनीपुर तथा बिरौल में लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंचायती राज संस्थाओं की अनुसूचित जनजाति की महिला प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच भारत का बाह्य क्षेत्र मजबूत रहा।

rktvnews

भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला के भूमि विवादों का निपटारा तत्परता से किया।

rktvnews

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वैश्विक लेनदेन को सुगम बनाने के लिए विदेशी मुद्रा सेवाओं और ईईएफसी खातों की शुरुआत की।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment