RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा के महिला कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मार्च। सोमवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में वकुटा के आह्वाहन पर “एम एम महिला कॉलेज, आरा” में शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर शिक्षकों के लंबित मांगों के प्रति संवेदनशील होकर विश्वविद्यालय से शीघ्र निष्पादन हेतु धरना प्रदर्शन किया । शिक्षकों के दो सप्ताह लंबे चले धरने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार माह से लंबित वेतन में से दो महीना के वेतन के भुगतान की जिम्मेदारी उठाई किंतु समाधान अपूर्ण एवं अतृप्त करने वाला है। शिक्षकों के लिए नियमित वेतन भुगतान अभी भी सुनहरा स्वप्न जैसा है।
शिक्षकों का असंतोष मात्र नियमित वेतन तक ही सीमित नहीं है बल्कि कई ज्वलंत मुद्दे विद्यमान हैं जिसका शीघ्रता से निष्पादन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिसमें एनपीएस का मुद्दा, कई शिक्षकों की प्रोन्नति लेवल 10 से लेवल 11 लंबित है, पीवीसी का मुद्दा आदि कई मुद्दे शिक्षकों के समक्ष विकट समस्या खड़ी किए हुए हैं जिसका निष्पादन विश्वविद्यालय प्रशासन को तुरंत किया जाना चाहिए था पर ऐसा नहीं हो सका है।
इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए शिक्षक संघ महिला कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉक्टर खुशबू कुमारी, प्रोफेसर राजीव कुमार,डॉ सुप्रिया झा, उपसचिव डॉक्टर सुधा निकेतन रंजनी, कोषाध्यक्ष डॉ अंजू कुमारी सहित प्रेम शरण सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

वैशाली: डीएम ने तीन राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

rktvnews

भाजपा सरकार ने लागू किया जातिगत विभाजन को बढ़ावा देने वाला कानून।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने अल्पवृष्टि से प्रभावित औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई एवं नालंदा जिले का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का लिया जायजा अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:सीबीसी, पटना द्वारा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन केंद्रिय योजनाओं पर आधारित क्विज और परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:धूमधाम से शुरू हुआ बिहार दिवस 2026, तीन दिवसीय भव्य आयोजन का आगाज़।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 13 जुलाई : 24

rktvnews

Leave a Comment