RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:कार्यशाला-सह-कांउसिंलिग कार्यक्रम।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)18 मार्च।विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत ’’आर्थिक हल युवाओं को बल’’ के अंतर्गत बिहार के युवाओं के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, दरभंगा द्वारा संचालित राज्य सरकार की अभूतपूर्व योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना के लिए कार्यशाला-सह-कांउसिंलिग कार्यक्रम सिंहवाड़ा प्रखण्ड के कटका पंचायत में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक,योजना जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र दरभंगा ब्रह्म प्रकाश द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना यथा- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
उन्होंने बताया गया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक/युवतियों,जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो और रोजगार की तलाश में हो,बिहार सरकार उन्हें प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है।
विशेष जानकारी के लिए डीएम दरभंगा का फेसबुक और ट्विटर को भी देखा जा सकता है।
कार्यक्रम में सिंह वाड़ा प्रखण्ड के कटका पंचायत के चौक चौराहे पर योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट का विरतण किया गया।
कार्यक्रम में कटका पंचायत के विकास मित्र ममता कुमारी,वार्ड सदस्‍य वअन्य उपस्थित थे।
प्रबंधक विकास कुमार के द्वारा बताया गया कि इस योजना की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के निम्न नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कार्यालय नं॰- 06272-247018,06872-247043
मोबाईल नं॰- 9709344449, 8340147210

Related posts

भारत के आम चुनावों को देखने के लिए अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

भिखारी ठाकुर मंच का सौंदर्यीकरण ऐतिहासिक पहल-पत्रकार नरेन्द्र सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी।

rktvnews

भोजपुर: आरा के पकड़ी चौक में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।

rktvnews

प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रजापति ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के निदेशक का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:तरारी को औधोगिक क्षेत्र बनाने के लिए 250 एकड़ भूमि व 53 करोड़ की राशि स्वीकृत: विधायक विशाल प्रशांत

rktvnews

Leave a Comment