RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला के भूमि विवादों का निपटारा तत्परता से किया।

सारण/छपरा 04 अगस्त।आज महीने के प्रथम शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला संयुक्त रूप से जमीन विवाद से संबंधित आयोजित विशेष जनता के दरबार में उपस्थित थे।जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा बताया गया कि प्रायः ऐसा पाया जा रहा है कि भूमि विवाद के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या तो होती ही है. साथ ही साथ कई आपराधिक घटनाओं के मूल में भी भूमि विवाद ही होता है। भूमि विवादों के निराकरण हेतु विभागीय निदेशानुसार प्रत्येक थाना पर प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद से संबंधी मामलों की सुनवाई अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष के स्तर पर एवं प्रत्येक 15 दिनों पर अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारीगण के स्तर से की जाती है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा भूमि विवाद संबंधी मामलों की मासिक समीक्षा की जाती है। परन्तु यह पाया जा रहा है कि प्रत्येक दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष भूमि विवाद से संबंधी मामले लगातार आते रहते हैं, जिसमें कुछ गंभीर प्रकृति के जैसे- अवैध कब्जा, अवैध निर्माण, जातिगत हिंसा उत्पन्न कराने वाले, साम्प्रदायिक विवाद फैलाने वाले आदि-आदि होते हैं, जिनका त्वरित निष्पादन करना बहुत ही आवश्यक है। इन्हीं सब वास्तविकताओं के आलोक में जिलाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक, सारण प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को मध्याह्न 12.00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारा हेतु जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस क्रम के आज अगस्त महीने के प्रथम शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जनता दरबार के लिए निर्धारित समय पर जिला के सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने अनुमण्डल, प्रखंड मुख्यालय के वीडियो क्रॉफेसिंग कक्ष में ऑनलाइन उपस्थित थे। जनता दरबार में आवेदनों की समीक्षा दो श्रेणियों में की गई। विगत माह में सभी माध्यमों से प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीलता के आधार पर वर्गीकृत करते हुए 23आवेदनों को चिन्हित किया गया ।जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त 10 आवेदन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त 13आवेदन शामिल थे। अपर समाहर्त्ता, सारण मो॰ मुमताजआलम सभी आवेदनों के संबंध में पूर्व से संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी स्तर एवं अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष स्तर से कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन संकलित करते हुए जनता के दरबार में उपस्थित थे। आज के सभी मामलों पर सुनवाई करते हुए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को परिवाद में वर्णित तथ्यों को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा निदेशों के अनुपालन की समीक्षा अपर समाहर्त्ता, सारण द्वारा साप्ताहिक रूप से की जाएगी।

Related posts

वैशाली:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राशि अंतरण, जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने वैशाली में दीदियों को किया संबोधित।

rktvnews

एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन को प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मानद डॉक्टरेट की उपाधि।

rktvnews

14 अगस्त के सोशल मीडिया पर वायरल स्कूल और आंगनबाड़ी के अवकाश की ख़बर झूठी,अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने किया खंडन! एफआईआर के दिए निर्देश।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, जिले के कारीगरों व शिल्पकारों को मिलेगा साझा मंच।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागो की समीक्षाओ में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment