RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय साकरौद का किया औचक निरीक्षण।

आयुष चिकित्सालय का आम जनमानस को मिले लाभ।
आयुष चिकित्सा सुविधाओं का स्वास्थ्य लाभ लेगी जनता।

RKTV NEWS/बागपत ( उत्तर प्रदेश) 17 मार्च।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय साकरौद का औचक निरीक्षण किया 11 सितंबर 2024 को इस चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया था यह परियोजना (यूपी सिडको) स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इनफेक्टेड स्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड गाजियाबाद कार्यदाई संस्था द्वारा 649.53 लाख रुपए की स्वीकृत धनराशि से बनाया गया है जिसमें 50 बेड की व्यवस्था की गई है जिलाधिकारी ने चिकित्सालय की इमारत का भी निरीक्षण किया और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने कहा अस्पताल में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जन-जन को बताया जाए अधिक से अधिक लाभ लोग लें ।
जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय के विभिन्न विभागों की सूक्ष्मता से जॉच करते हुए जानकारी ली गई। जिसमें योग विभाग, आयुर्वेद, होम्योपैथ, पंचकर्म, फिजियोथैरेपी, पैथोलॉजी आदि विभाग देखे गये साथ ही जिलाधिकारी द्वारा मरीजों से चिकित्सालय द्वारा दी जा रही सेवाओं एवं चिकित्सा परिणाम के बारे में प्रतिकिया ली।
जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सा अधीक्षक को चिकित्सालय को सुचारू रूप से संचालित करने एवं अंतरंग विभाग को शुरू करवाने के निर्देश दिये। तथा चिकित्सालय को पूर्ण रूप से संचालित में आ रही कठिनाइयों के निवारण हेतु अवगत कराने को कहा गया।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मोनिका गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

गुरु जी की परम्पराओं का अनुसरण किया जाना ही सर्वोपरि विधान है:प्रो महेश सिंह

rktvnews

सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञानपुर शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन सम्पन्न।

rktvnews

जिलाधिकारी सिवान को युवा नेता राघवेन्द्र कुमार खरवार ने सरकारी स्तर पर फल और सब्जी मंडी स्थापित करवाने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

नारनौल:न्यायिक परिसर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह।

rktvnews

मेधावी विद्यार्थियों का पुरस्कार सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment