RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने किया राधा कृष्ण स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)17 मार्च।जिलाधिकारी आस्मिता लाल ने आज खेकड़ा में राधा कृष्ण स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समूह द्वारा बनाए जा रहे माटी के बर्तनों की सराहना की और उन्हें इस परंपरागत कला को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे समूह के सदस्यों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें, जिससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने में सहायता मिले। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिल्प को बढ़ावा देने से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, खादी ग्राम उद्योग अधिकारी संदीप कुमार ,प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर डीएम और एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, मद्य निषेध, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गरीबों को जो लूटेगा, वह जेल जाएगा, यही मोदी की गारंटी है : सम्राट चौधरी

rktvnews

नगरीय एवं विकास मंत्री 28 जून को करेंगे कोटा चौपाटी का लोकार्पण, जयपुर चौपाटी की तर्ज पर बनी कोटा चौपाटी में आमजन को एक छत के नीचे मिल सकेंगे लजीज व्यंजन’

rktvnews

हल्द्वानी:जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने जिला नोडल अधिकारियों के साथ बैठक ली।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

उच्च न्यायालयों के न्यायालय परिसरों में जस्टिस क्लॉक्स (डिजिटल न्याय घड़ियां) लगाई गई।

rktvnews

Leave a Comment