RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

गोपालगंज:डीएम जनता दरबार में फसल क्षति मुआवजा मिलने से खुशी।

जिला पदाधिकारी की पहल से तत्काल आवेदकों को मिल रही राहत।

शिकायत पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई के दिए थे निर्देश।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)17 मार्च।जिलापदाधिकारी के जनता दरबार में फसल क्षति होने पर मुआवजा नहीं मिलने का मामला संज्ञान में आते ही डीएम के हस्तक्षेप से फरियादी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
गौरतलब है कि 17 जनवरी को प्रत्येक शुक्रवार की भांति डीएम के जनता दरबार में गणेश सिंह ने बताया कि हेलीपैड निर्माण में फसल की क्षति होने पर मुआवजा की राशि प्राप्त नहीं हुई है। जब उन्हें जिला पदाधिकारी द्वारा नियमित जनता दरबार में परिवाद के त्वरित समाधान का पता चला तो जनता दरबार में आकर उन्होंने इस संबंध में परिवाद दायर किया था। प्रकरण डीएम के संज्ञान में आया और वाद संख्या DMJD 304 पर जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल भवन प्रमंडल और अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज को आवेदक गणेश सिंह को नियमानुसार मुआवजा की राशि से राहत देने का निर्देश दिया गया। डीएम के निर्देश पर आवेदक गणेश सिंह जो सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत हरपुर टेंगराही गांव के रहने वाले हैं। भवन प्रमंडल द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सभी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए आवेदक को फसल क्षति का मुआवजा राशि उपलब्ध करा दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जिलापदाधिकारी के जनता दरबार में गणेश सिंह ने अपनी समस्या बताई और मदद की गुहार लगाई। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लिया और जिलापदाधिकारी की पहल पर हुई मदद के लिए लाभुक गणेश सिंह ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बड़ी उम्मीद के साथ जनता दरबार में आए थे। जिला पदाधिकारी ने उनकी हर संभव मदद की।
जिलापदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने कहा कि योग्य लोगों को लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी योजनाओं और परिवादियों के परिवाद पर त्वरित कार्रवाई करना प्रशासन जिम्मेदारी है। जनता दरबार में आने वाले लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ऐसी पहल की गई है। माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि जनता दरबार में आने वाले लोगों को अविलंब राहत पहुँचाई जाए।

Related posts

भोजपुर : प्रतिष्ठित व्यवसायी रोहित सिंह के निधन पर व्यवसायी संघ ने गहरा दुख किया व्यक्त।

rktvnews

भोजपुर:अपर सचिव -सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय पीoएमo श्री FLN मेला सह TLM प्रदर्शनी, 2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

रामगढ़:सभी अंचल अधिकारी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को करें जनता दरबार का आयोजन: अपर समाहर्ता

rktvnews

कुशवाहा ने दिखाया दम क्या बन पायेगें बिहार का सीएम ?

rktvnews

पटना:”गीता”को जीने वाले महान चिंतक कवि थे हृदय नारायण : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment