
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जुलाई।आज माधव कुमार सिंह,अपर सचिव -सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना द्वारा ब्लॉक रोड, आरा स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव -सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी , बिहार, पटना द्वारा EVM/VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि EVM/VVPAT की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
निरीक्षण के क्रम में ईवीएम वेयरहाउस में स्थापित CCTV कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था एवं निगरानी प्रणाली की भी जांच की गई तथा इसे निरंतर सुचारु रखने का निर्देश दिया गया।
साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुरूप EVM/VVPAT के भंडारण, रख-रखाव एवं सुरक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पूर्ण एवं कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु प्रभारी पदाधिकारी, EVM/VVPAT वेयरहाउस एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया।
विदित हो कि ईवीएम वेयर हाउस में ECIL द्वारा निर्मित कुल 3276 CU,3659 BU एवं 3417 VVPAT उपलब्ध है।
उक्त निरीक्षण के अवसर पर धीरज कुमार,नोडल पदाधिकारी ईवीएम, निर्वाचन विभाग, बिहार पटना,उप विकास आयुक्त, भोजपुर, सहायक समाहर्ता भोजपुर, पुलिस उपाधीक्षक भोजपुर,उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल आरा, कार्यपालक अभियंता विद्युत, आरा,प्रभारी पदाधिकारी अग्निशमन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी आरा सदर, प्रभारी पदाधिकारी ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस,मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
