RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:सभी अंचल अधिकारी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को करें जनता दरबार का आयोजन: अपर समाहर्ता

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)24 मई।आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन तथा विभिन्न परियोजनाओं को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देश पर अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33, रेलवे सहित अन्य सड़क निर्माण संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता ने पैकेजवार मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान अपर समाहर्ता ने कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया वही संबंधित क्षेत्रों के अंचल अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया संबंधित ग्राम सभा के आयोजन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने सीसीएल, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अपर समाहर्ता ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता के द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आम जनों की समस्याओं को सुनने एवं उनके निराकरण करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण: डीडीसी ने चिरैया प्रखंड के बाराजयराम पंचायत के आवास सहायक की सेवा की समाप्त, घुस लेते वीडियो हुआ था वायरल।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से श्री सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

25 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी के स्वयंसेवकों ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का भव्य एवं रंगारंग आयोजन।

rktvnews

जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे भाजपाई।

rktvnews

Leave a Comment