RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : प्रतिष्ठित व्यवसायी रोहित सिंह के निधन पर व्यवसायी संघ ने गहरा दुख किया व्यक्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जनवरी।आरा शहर के सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यवसाई और होटल पार्क व्यू के मालिक जनार्दन सिंह के बड़े पुत्र रोहित सिंह का शनिवार को हुए असामयिक निधन पर व्यवसायी महासंघ बिहार के भोजपुर जिला कमिटी और आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने गहरा दुःख व्यक्त किया हैं और उनके परिवार के साथ संवेदना प्रकट की है!
जानकारी दी गई की स्वर्गीय रोहित सिंह व्यवसायी महासंघ के एक सक्रिय सदस्य थे और संगठन के कार्यों में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते थे!व्यवसायियों के सवालों के समाधान पर हमेशा मुखर रहते थे!
सांसद सुदामा प्रसाद जो रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के बैठक में भुवनेश्वर गए हुए है वहीं से उन्होंने रोहित सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि वे सिर्फ सफल और सम्मानित व्यवसायी ही नहीं थे वे स्वभाव के भी मिलनसार व्यक्ति और अच्छे इंसान थे!उन्होंने आगे कहा कि व्यवसायी महासंघ बिहार ने अपने एक अच्छे साथी को खो दिया है अच्छे और युवा साथी का असमय चले जाना इतना दुःख दाई होता है यह हम सभी जानते है!इस दुःख के घड़ी में हम उनके परिवार के साथ गहरी संवेदना रखते है!

Related posts

गढ़वा:राज्य स्थापना की रजत जयंती एवं वर्तमान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नियुक्ति पत्र एवं वनाधिकार पट्टा वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर :  सहजौली में किसान चौपाल में कृषि से संबंधित सिखाये गये गुर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 मई 24

rktvnews

भोपाल:जनकल्याण के कामों में तेज़ी लायें, निरीक्षण करें, गांवों में करें रात्रि विश्राम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जिला प्रशासन भोजपुर ने सेमरा में अवैध बालू खनन की जांच में दो पोकलेनो को किया जब्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment