RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)15 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा ज़िले के मूँदी में अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में सम्मलित हुए। उन्होंने यात्रा में शामिल होकर दादा गुरूजी से नर्मदा संरक्षण पर चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूंदी में मांधाता विधायक नारायण पटेल के निवास पर अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरुजी के ठहरने के लिए बनाई गई कुटिया का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा से लौटते समय स्थानीय रेस्टोरेंट में रूककर चाय भी पी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मूंदी आगमन पर आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पशु पालन एवं डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल,खंडवा विधायक कंचन तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, खंडवा महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह,आईजी अनुराग,डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज राय सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री 13 से 15 जुलाई, 2023 को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये लागत की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

इंदौर:जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अभ्यर्थी सहित 5 व्यक्ति ही आरओ कक्ष में कर सकेंगे प्रवेश।

rktvnews

उत्तराखंड: नाबार्ड द्वारा स्टेट क्रेडिट सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment