RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जिलाधिकारी ने की पर्यावरण समिति की समीक्षात्मक बैठक।

रोहतास/बिहार 06 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा जिला पर्यावरण समिति (DEP) की समीक्षात्मक बैठक की गयी। जिसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास श्री मनीष कुमार वर्मा, उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रोहतास, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास सहायक निदेशक उद्यान, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सासाराम, महाप्रबंधक कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सासाराम, डिहरी एंव महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, डीपीएम मनरेगा एवं जीविका के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में जिले में वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाये जाने हेतु विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुये निम्नांकित निर्देश दिये गये:-
1. वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास के द्वारा बताया गया कि जिले के अन्तर्गत कुल 12,57,118 पौधों को लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें वन विभाग एवं जिले अन्य सरकारी / गैर सरकारी एवं किसान, छात्र, छात्रायें, जीविका, मनरेगा के अतिरिक्त मोबाईल सेल के द्वारा बृक्षारोपण अभियान को सफल बनाते हुये लक्ष्य की प्राप्ति की जायेगी। जिसमें उक्त सभी विभागों की भूमि अपेक्षनीय है।
2. बैठक में उपस्थित सभी संबंधित विभागों को निदेश दिया गया कि वे अपने-अपने विभागों के सभी अधिनस्थों को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करना सुनिश्चित करें।
3. जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों में वृक्षारोपण हेतु छात्र/छात्राओं को प्रेरित करते हुये वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करेंगें।
4. जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे कृषि सलाहकारों का एक बैठक बुलाकर बड़े एवं मध्यम तथा सीमान्त किसानों को अपनी भूमि पर वृक्षारोपण हेतु वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये ज्यादा से वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया जाय तथा इसके लिये प्रखंडों में शिविर का आयोजित कराते हुये वृक्षारोपण अभियान को शत प्रतिशत सफल कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिये फार्म पर दिये गये सम्पर्क नम्बर पर विस्तृत जानकारी भी प्राप्त किया जा सकता है।
5. वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास द्वारा बताया गया कि सीआरपीएफ / एनसीसी/एसएसबी / रेलवे की भूमि पर ज्यादा से वृक्षारोपण किया जा सकता है। उक्त सभी विभाग वन प्रमंडल पदाधिकारी, रोहतास से समन्वय स्थापित कर अपने खाली पड़े भूमि पर वृक्षारोपण कराने हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

बागपत:स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को मिली सुरक्षित गर्भसमापन की जानकारी।

rktvnews

भोजपुर के प्रगतिशील किसान रविन्द्र कुमार सिंह हुए सम्मानित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के 3,420.60 करोड रुपये की लागत की 1,094 योजनाओं का किया उद्धाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

01 दिसम्बर को दरभंगा प्रेक्षागृह में विधिक सेवा शिविर का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का किया लोकार्पण, वन्य जीवों की बेहतर देखभाल एवं सुविधाओं का ख्याल रखने का दिया निर्देश।

rktvnews

दुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment