RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

तीन दिवसीय श्री मैना सुंदर मेमोरियल कप बिहार राज्य शतरंज चैंपियनशिप संपन्न!शतरंज का खेल बच्चों में तर्क शक्ति और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है:जिलाधिकारी राजकुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 अगस्त।ऑल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित श्री मैना सुन्दर भवन दिगम्बर जैन धर्मशाला ट्रस्ट, आरा द्वारा प्रायोजित श्री मैना सुंदर मेमोरियल कप बिहार राज्य अंडर 13 बालक बालिका शतरंज चैंपियनशिप का पुरस्कार वितरण समारोह श्री मैना सुन्दर धर्मशाला सभागार में संपन्न हो गया । समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी राज कुमार उपस्थित रहे। बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शतरंज एक मानसिक गेम है।इस खेल से तर्क शक्ति का विकास होता हैं, तत्काल निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और दिमाग लगातार बौद्धिक रूप से विकसित होते रहता है।उन्होंने सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट सदस्यों को बधाई दी,उन्होंने कहा भोजपुर जिले मे शतरंज के विकास के लिए हर संभव मदद करेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक डॉ एसके रूंगटा और मैना सुंदर धर्मशाला के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार जैन उपस्थित रहे।
बिहार राज्य शतरंज चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी राजकुमार,मुख्य संरक्षक डॉ एसके रूंगटा, उपाध्यक्ष निशि जैन सचिव डॉ मो सैफ ने आयोजन कमेटी के चेयरमैन और श्री मैना सुन्दर धर्मशाला के सचिव सरत कुमार को कप देकर सम्मानित किया।
समारोह का स्वागत चेयरमैन सरत कुमार ने,मंच संचालन सचिव डॉ मो सैफ ओर धन्यवाद ज्ञापन आर्किटेक्ट निशि जैन ने किया,आयोजन कमेटी के चेयरमैन सरत कुमार ने भोजपुर जिला शतरंज संघ को बधाई दी और अगले वर्ष भी बिहार राज्य प्रतियोगिता को कराने की बात कही
मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर, इकबाल आलम,वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, रंजन कुमार सिन्हाऔऱ प्रभु नाथ साह के अनुसार परिणाम इस प्रकार हैं

अंडर 13 बालक वर्ग

पटना के प्रत्यूष को प्रथम,पटना के कुमार शाश्वत को द्वितीय नवादा के अंजीस्नु राज को तृतीय खगड़िया के रूद्रवीर सिंह को चतुर्थ भोजपुर के मनु कुमार को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ।

अंडर 13 बालिका वर्ग में
भोजपुर की अर्पिता सिंह को प्रथम मुजफ्फरपुर की आद्या श्री को द्वितीय ,छपरा की मोहिनी पंडित की तृतीय होती है पटना की प्रेरणा शंकर को चतुर्थ,गया कि परी सिन्हा को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।
आयोजन समिति के चेयरमैन सरत कुमार ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया
संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया कि बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के रहने और खाने की वयवस्था श्री मैना सुंदर भवन दिगंबर जैन धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से निशुल्क की गई थी।
आज के समारोह में धीरेंद्र चंद्र जैन अभिषेक जैन दीपक प्रकाश जैन, अनिल कुमार जैन, शुभ्रज सौम्या, सुरेश प्रसाद सिंह आदि उपस्थित हुए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 11 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर:सब जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता 17 मई को दानापुर में।

rktvnews

भोजपुर:जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, भोजपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन।

rktvnews

आरा स्टेशन पर लावारिस बैग में मिले 9 लीटर अंग्रेजी शराब।

rktvnews

रक्षा उपकरण क्षमता।

rktvnews

भोजपुर : एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment