RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:होली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का फ्लैग मार्च।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)14 मार्च।होली के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने गुरुवार रात्रि में बागपत शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन से होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने होली दहन स्थलों का भी भ्रमण किया जिसमें नगर पालिका बागपत द्वारा अच्छी साफ सफाई की गई और जगह-जगह स्थलों पर चुना कली भी मिली जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा सभी इस रंगों के त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:5 दिवसीय मशरूम उत्पादन हेतु अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राम जी की निकली……. राम जी की ….है न्यारी।

rktvnews

दरभंगा:मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला स्तरीय समन्वयक समिति (DLCC) की बैठक।

rktvnews

रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ : रक्षा मंत्रालय ने सैन्य महत्व के 928 लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट/सब-सिस्टम्स/ स्पेयर एंड कंपोनेंट्स की चौथी रचनात्मक स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दी

rktvnews

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में तीन प्रकरणों की हुई सुनवाई, तीनों कैदियों की पैरोल मंजूर।

rktvnews

Leave a Comment