RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जितेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में कृषि वर्ष 2025-26 में सम्पादित किये जाने वाले फसल का CCE AGRI APP एवं DGCES के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किये जाने के निमित्त प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )29 अगस्त। आज जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जितेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में कृषि वर्ष 2025-26 में सम्पादित किये जाने वाले फसल का CCE AGRI APP एवं DGCES के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किये जाने के निमित्त प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह जिला अन्तर्गत सभी 13 प्रखण्ड/अंचल के प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक के साथ-साथ BAJAJ ALLIANZ GENERAL INSURANCE CO. LTD के प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र सिंह भी सम्मिलित हुए। CCE AGRI APP एवं DGCES के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग के महत्व एवं कटनी प्रयोग कैसे सम्पादित किया जायेगा, के बारे में APP के माध्यम से जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, गिरिडीह के द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही, उपस्थित सभी प्रखण्ड/अचल स्तरीय प्रयोगकर्ताओं को निदेश दिया गया कि फसल कटनी प्रयोग किसी भी परिस्थिति में ऑफलाईन स्वीकार्य नहीं होगा। हर हाल में ऑनलाईन ही फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किया जायेगा। इस हेतु दिनांक 06.09.2025 तक अपने नाम के सामने आवंटित ग्राम में जाकर प्लॉट का चयन करते हुए फॉर्म 1 भरना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

मैं निजी जीवन में भी अभिनेता अभय भार्गव को ‘बाबा’ बुलाती हूं : स्वाति शर्मा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 दिसंबर 25

rktvnews

जेएनयू दिल्ली में भिखारी ठाकुर पर शोध पत्र प्रस्तुत करेगी डा कुमारी चंपा।

rktvnews

पंचायत प्रतिनिधि 15 अगस्त, 2024 को लाल किले पर 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी बने।

rktvnews

बोकारो उपायुक्त और एस डी ओ को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

Leave a Comment