RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ की बैठक, सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों एवं प्रशाखाओं का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)14 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव / सचिवों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणायें की गयी हैं, उनका क्रियान्वयन तेजी से सुनिश्चित करायें और समय-सीमा के अंदर कार्यों को पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणायें की गयी थीं, उन सभी की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों एवं प्रशाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के ई-ऑफिस का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। कार्यालय में बेहतर माहौल रखें और कार्यों का ससमय निष्पादन करें। साफ-सफाई के साथ-साथ सारी व्यवस्थाओं का बेहतर ढंग से संचालन करें।
इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खतरनाक अपशिष्ट का प्रबंधन।

rktvnews

एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य तेजी से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री

rktvnews

गढ़वा:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान अन्तर्गत योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु बैठक।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं पीएम किसान योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित महत्वपूर्ण प्रशासनिक पटलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर जिले में 26 से 28 मई तक लगेगा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविर।

rktvnews

Leave a Comment