RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान अंतर्गत मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)08 मार्च।भोजपाल साहित्य संस्थान अंतर्गत मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन राजधानी भोपाल में “भोपाल हाट” में हुआ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष प्रियदर्शी खैरा , मुख्य अतिथि अशोक निर्मल व कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन सोनी विशिष्ट अतिथि रहे ।
गोष्ठी होली की रचनाओं पर केन्द्रित रही। अशोक गोतम ने ‘ भाई चारा होली’ बिहारी लाल सोनी ने ‘शोर मचाती होली आई’ राजेंद्र राही ने गीत ‘रंग बिरंगे फूल खिले हैं’, सतीष चंद्र श्रीवास्तव ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ वृन्दावन राय सरल ने ‘नफरत के पर काटिए आंगन की दीवार होली पर गिरा दीजिए’ विवेक रंजन श्रीवास्तव ने व्यंग्य ‘गुलाबों को नीलू बनाने की मशक्कत’ , अनिल कोचर ने रचना ‘कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन है’ , चन्द्रभान चंद्र ने ‘कान्हा खोले होली मैं कान्हा की ही होली’ डाक्टर राजेश तिवारी ने ‘पापा मुझे मेरी जमीं तो दें’ , चन्द्रभान राही ने ‘सूरज कितना भी तेज हो जाए समुद्र को सुखाने की दम नही’।
गोकुल सोनी ने ‘होली के तरह तरह के रंग’अपनी क्षणिकाओं में प्रस्तुत किए। अरविंद मिश्रा ने एस डी श्रीवास्तव ने व्यंग्य ‘ संदर्भो का रंग पर्व होली , डाक्टर विमल शर्मा ने ‘हमसे कुछ तो कहा कीजिए’ गजल तो सुदर्शन सोनी द्वारा व्यंग्य ‘2047: आई एआई होली तो का पाठ किया। अशोक निर्मल ने छंद ‘सूखी हर लता ने पल्लव से ढक लिया है आगत फागुन आ गया है ‘अन्य साहित्यकारों ने भी रचना पाठ किया। संचालन चन्द्रभान राही ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भोजपुर :लोक अधिकार रक्षक (आर्यभट्ट) के बैनर तले एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

पटना:कांग्रेस नेता आदित्य पासवान ने अमित शाह पर लगाया बाबा भीम राव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप, आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी।

rktvnews

महाकुंभ:पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायेंगे सीएम योगी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

रामगढ़:जेएसएलपीएस के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment