RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मजदूर आंदोलन के प्राण थे विन्देश्वरी दूबे: प्रो बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जनवरी।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विन्देश्वरी दूबे की 99वीं जयंती उनके प्रतिमा स्थल पर धूमधाम से मनाई गई।समारोह की अध्यक्षता प्रो बलिराज ठाकुर ने की। सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह को संबोधित करते हुए प्रोफेसर ठाकुर ने दूबे जी को मजदूर-आंदोलन का प्राण बताते हुए कहा कि स्वप्नद्रष्टा विन्देश्वरी दूबे राजनीति की काली कोठरी से बेदाग होकर निकले।प्रो ठाकुर ने इन्हें सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उनके जैसा त्यागी पुरुष कम मिलते हैं। अन्य वक्ताओं ने उनके सद्गुणों की प्रशंसा करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
संचालन संतोष कुमार तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन शिवदास सिंह ने किया। प्रमुख लोगों में अनूप कुमार तिवारी, अवधेश कुमार पांडेय, बद्री विशाल सिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, रजी अहमद, जनार्दन मिश्र, प्रभात कुमार सिंह, प्रो अरुण कुमार सिंह, डॉ रेनू मिश्र, पिंटू सिंह, श्री प्रकाश ओझा, गणेश तिवारी, डॉ.निर्मल कुमार सिंह, प्रमोद राय, बरमेश्वर दुबे, उमाशंकर ओझा, राम कुमार सिंह, अमिताभ ठाकुर, महेंद्र प्रसाद सिन्हा, राजेश तिवारी रुद्राक्ष सहित कई लोगों ने दुबे जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

Related posts

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और फैसले लिए जाएंगे।

rktvnews

इंदौर:कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़ — मातृ-वियोग के क्षणों में भी निभाया बूथ लेवल अधिकारी का दायित्व

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जुलाई 25

rktvnews

पटना:हिन्दी हमारी भाषा ही नहीं अस्मिता की पहचान : प्रमोद चंद्रवशी

rktvnews

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जिलाधिकारी राजकुमार का हुआ रेड क्रॉस सोसायटी में सम्मान! प्रदत्त सम्मान जिले वासियों के विकास का सम्मान है:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

Leave a Comment