RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का किया लोकार्पण, वन्य जीवों की बेहतर देखभाल एवं सुविधाओं का ख्याल रखने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )08 मार्च।मुख्यमंत्री। नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले के राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बर्ड एवियरी का जायजा लिया। जायजा के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बर्ड एवियरी में पक्षियों के रहने, खाने-पीने और उनके पर्यावरणीय वातावरण का ध्यान रखा रहन, गया है। यहां देशी-विदेशी प्रजाति के कई पक्षी उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने इन पक्षियों के कलरव को देखा और प्रफुल्लित हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज राजगीर में पक्षियों के रहने के लिए बनाये गये बर्ड एवियरी का उद्घाटन किया गया है। राजगीर जू-सफारी के अंतर्गत पक्षियों के आश्रय हेतु उनके अनुकूल वातावरण के अनुसार जगह बनायी गयी है, जिसे बर्ड एवियरी (चिड़ियों का आवास) कहा जाता है। बर्ड एवियरी को लगभग 01 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है, जहाँ रंग-बिरंगे पक्षियों को रखा जा रहा है। बर्ड एवियरी को एक खुली जगह में बनाया गया है, जिसके अंदर पेड़-पौधे और पानी का स्रोत है, इसमें पक्षी आराम से रह सकेंगे। यहां घूमने आनेवाले लोग खासकर बच्चों को पक्षियों के बारे में जानकारी मिलेगी, साथ ही इससे पक्षियों के संरक्षण को बढ़ावा भी मिलेगा। यह बर्ड एवियरी पक्षियों के लिए बेहतर आश्रय स्थल बना है।
ज्ञातव्य है कि राजगीर के जू-सफारी में 5 तरह के जानवर बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू तथा हिरण को रखा गया है। राजगीर जू-सफारी देश का सबसे अच्छा जू-सफारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2021 में राजगीर जू-सफारी का उद्घाटन किया गया और उसके बाद से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आ रहे हैं और इसका आनंद उठा रहे हैं।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जू सफारी स्थित वन्य जीव अस्पताल का जायजा लिया और वन्य जीवों की चिकित्सा संबंधी विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां दो छोटे शावकों के अटखली करते हुए दृश्य का अवलोकन किया और आनंदित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शावकों तथा जू सफारी के सभी जीवों का बेहतर ढंग से देखभाल करें और उनकी सुविधाओं का ख्याल रखें।
कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० सुनील कुमार, सांसद संजय कुमार झा, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई० सुनील, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बन्दना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)–ताजपुर (समस्तीपुर) पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 जुलाई 25

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला खनन के लिए पर्यावरण और वन मंजूरी पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद का किया गया नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

बक्सर जिले के स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकाल मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment