RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)–ताजपुर (समस्तीपुर) पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)13 जुलाई।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत करजान (बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन बाईपास) से कल्याणपुर होते हुए गंगा नदी के तट तक जाकर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)–ताजपुर (समस्तीपुर) पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण पुल परियोजना की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए ताकि यह पुल शीघ्र पूर्ण हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क को सुगम बनाएगा और आम लोगों के आवागमन को भी सहज करेगा। इसके निर्माण से महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा तथा क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

Related posts

पहला गारन्टी कार्ड एवं 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी! 31 अगस्त तक जारी रहेगी बस किराये में शत-प्रतिशत छूट।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने प्रखण्ड प्रमुख पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी किया गठित।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी गेल (इंडिया) लिमिटेड की परियोजना को स्वीकृति।

rktvnews

जिलापदाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बालकृष्ण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर लौटी भोजपुर की टीम।

rktvnews

Leave a Comment