RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने किया राजकीय बुनियादी विद्यालय उनवास का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)06 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा राजकीय बुनियादी विद्यालय उनवास का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में 11 के विरुद्ध 08 शिक्षक उपस्थित पाए गए। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय में कुल 335 विद्यार्थी नामांकित हैं। जिसके विरुद्ध 187 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। छात्रों की कम उपस्थिति पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा इस संबंध में प्रधानाध्यापक से कारण पृच्छा करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया। साथ ही सभी शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु निदेशित किया गया।
खेल मैदान का निरीक्षण किया गया जिसमें रनिंग ट्रैक, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट निर्माणधीन है। जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि खेल संबंधित संरचनाओं का निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की योजनाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक।

rktvnews

सारण:अनूठी पहल: समाहरणालय में स्थापित किया गया वाल ऑफ डेमोक्रेसी।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 अप्रैल 25

rktvnews

14 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार:भोजपुर:बड़हरा विधायक ने छठ घाटो का निरीक्षण करते हुए महापर्व छठ पूजा मे जनता से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment