
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 08 जून। रविवार को भोजपुर जिला के शाहपुर पुलिस ने बाइक पर सवार दो शराब धंधेबाजों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पटना-बक्सर फोरलेन एन एच 922 पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो शराब धंधेबाजों को अंग्रेजी शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से 750 एम एल का 11 पीस किंग एजगर प्योर ग्रेन व्हिस्की बरामद किया है। बरामद अंग्रेजी शराब व्हिस्की की कुल मात्रा 8.250 लीटर है। इस संबंध मे शाहपुर थाना मे कांड संख्या 154/26 दर्ज किया गया है। इस मामले मे पुलिस ने दोनो शराब धंधेबाजों सोनकी गाँव के पप्पू सिंह और होरिल छपरा गाँव के उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उक्त शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है।
