RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:मुख्य सचिव द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत की गई।

RKTV NEWS/सिवान ( बिहार)04 मार्च।आज महीने के प्रथम मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम केअनुसार कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग,सहकारिता विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक मुख्य सचिव बिहार के द्वारा संपूर्ण राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं उपरोक्त विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहूत की गई।
बैठक में उपरोक्त सभी संबंधित विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव,राज्य के सभी जिला पदाधिकारीगणों के साथ,जिला पदाधिकारी सिवान एवं उपरोक्त विभागों के जिला स्तरीय कार्यालय प्रधान उपस्थित थे।
बैठक में उपरोक्त विभागों के सचिव/ प्रधान सचिव ने अपने-अपने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों का प्रगति- प्रतिवेदन पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तार से रखा।
मुख्य सचिव के द्वारा सभी विभागों के कार्यों की सघन समीक्षा करते हुए वैसे जिला जहां का प्रगति संतोषजनक नहीं दिख रहा था वहां के जिला पदाधिकारी से कार्य में तत्परता से प्रगति लाने का निर्देश दिया।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया।

rktvnews

महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र नियमन एवं अनुदान योजना(संशोधित) 2017 के अंतर्गत गठित राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित परामर्शदाताओं का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रूपये प्रतिमाह किया गया – शासन सचिव महिला एवं बाल विकास

rktvnews

गया:लोकसभा चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

बागपत में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रशासन ने बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूजा समितियों के साथ बैठक, 02 अक्टूबर को विसर्जन हेतु सभी समितियों ने जताई सहमति।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:महिलाओं को सशक्त कर रहा है जीविका : डीआरडीए डायरेक्टर

rktvnews

Leave a Comment