RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:जीविका दीदियों ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )मार्च।जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में मंगलवार को डीपीएम जीविका डॉ.ऋचा गार्गी के द्वारा में दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में जहाँ न्यूनतम मतदान वाले केंद्रों पर मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान कार्यक्रम में अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्धेश्य से जीविका दीदियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
जीविका दीदियों द्वारा रैली,शपथ कार्यक्रम,रंगोली,मेंहदी प्रतियोगिता,नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में मंगलवार को डॉ.ऋचा गार्गी की अध्यक्षता में बहादुरपुर प्रखंड के एकता संकुल संघ अंतर्गत हरपट्टीगाँव में जागरूकता रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है, इसलिए अपने सारे कार्य को छोड़कर “पहले चलो करें मतदान” की बात की गयी है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को अधिक सशक्त बनाने के लिए शत-प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी होगी ,तभी मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। सत्य और ईमानदारी से-सरकार बने मतदान से स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान-सबको शिक्षा और मतदान जैसे नारों को बुलंद करती हुई जीविका दीदियां गाँव के गलियों से गुजरी।
जीविका दीदियों ने संकल्प लिया कि हम आगामी चुनावों में सपरिवार वोट डालने जायेंगे और बिना लालच और भय के साथ मतदान करेंगे।
जागरूकता कार्यक्रम में बीपीएम सुकेश कुमार मिश्रा,जिला कार्यालय से संचार प्रबंधक राजा सागर,ब्रजेश कुमार, बीपीआईयू के विभिन्न कर्मी,कैडर व जीविका दीदियां उपस्थिति थी।

Related posts

स्कूली शिक्षा और साक्षारता विभाग के सचिव संजय कुमार ने राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2023-24 के ग्रैंड फिनाले में भाग लिया।

rktvnews

रक्षाबंधन के पर्व पर धान, कोदो, रागी, गेंहू, बांस एवं बीजों से बनी खुबसूरत परम्परागत राखियों से सजेंगी भाईयों की कलाईयां।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने चौबीस घंटे नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने के लिए बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की तैनाती तंत्र को अंतिम रूप दिया।

rktvnews

चतरा :प्रधानमंत्री ने अनुजा निगम ऋण योजनाओं के लाभार्थियों से किया ऑनलाइन जनसंवाद।

rktvnews

दुमका:दशहरा एवं त्यौहार के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई – मिठाई एवं खाद्य दुकानों की हुई जांच।

rktvnews

रउआ आईंम लागत रहे ….!

rktvnews

Leave a Comment