RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत-मलेशिया राज्य मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 18 मार्च।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 18 मार्च 2025 को वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में मलेशिया के निवेश, व्यापार एवं उद्योग उप मंत्री ल्यू चिन टोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मलेशियाई राजनयिक और मलेशिया के निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय, मलेशिया तथा भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय मानक ब्यूरो के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।
मलेशिया आसियान के दस सदस्य देशों में से एक है और वर्ष 2025 के लिए आसियान का अध्यक्ष है। बैठक में आसियान भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की चल रही समीक्षा पर चर्चा की गई और दोनों पक्षों ने 2025 तक एआईटीआईजीए समीक्षा को इसके ठोस निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों, बाजार पहुंच मुद्दों, सेमीकंडक्टर उद्योग में सहयोग, सेवा क्षेत्र में सहयोग और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की विदेशी निर्माता प्रमाणन योजना (एफएमसीएस) से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने उम्मीद जताई कि बैठक द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों के समाधान में तेजी लाने और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने में मदद करेगी।
मलेशिया आसियान में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसका 2023-24 के दौरान कुल व्यापार 20.02 बिलियन डॉलर रहा था, जो आसियान के साथ भारत के कुल व्यापार का लगभग 17% है।

Related posts

रायपुर : वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है… हारता नहीं :अरुण साव

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:पर्यटन स्थलों पर चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, लोगों को किया गया जागरूक।

rktvnews

लालू यादव ने पिछड़ों को आवाज तो दी मगर उन्हें शिक्षा नहीं दिया ताकि बिहार के लोग जिंदगी भर उनका नारा लगाए और झंडा लेकर घूमे: प्रशांत किशोर

rktvnews

पटना जिलाधिकारी ने नामांकन अभियान जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

एडवोकेट विनय कुमार दुबे ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भारत नेशनल मीट – मुंबई में सर्वोच्च न्यायालय के वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय व सांसद गोपाल शेट्टी को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment