
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 फ़रवरी।संत सहजानंद सरस्वती की जयंती स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक शिव पूजन राय एवं देश के पूर्व उपप्रधान मंत्री जगजीवन राम के मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन भोजपुर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रो.डॉ शशि भूषण पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सत्यप्रकाश राय ने किया।
प्रतिमा अनावरण कृष्णा अल्लावारु प्रभारी, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी, डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं अल्का लम्बा अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से हुआ। गणमान्य अतिथियों द्वारा स्वामी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
कृष्णा अल्लावरू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि परिणाम चाहे कुछ भी हो गठबंधन रहे या टूट जाए सम्मानजनक सीटों पर कोई समझौता नहीं होगा।हर एक कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचे, मै आने वाले समय में स्वयं बूथ-बूथ पर पहुंचकर आपसे रूबरू होंगा। उसकी हकमारी नहीं होने दी जाएगी।
अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में बताया की दो महान विभूतियों का प्रतिमा अनावरण एक साथ होना गौरव का क्षण हैं। उन्होंने बिहार प्रभारी को आश्वस्त किया कि यदि गठबंधन धर्म का सही से पालन हुआ तो भोजपुर को इस बार सम्मानजनक हिस्सेदारी से कोई नहीं रोक सकेगा। बिहार सरकार में व्याप्त कुव्यवस्था, लुट-पाट, मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की भूमिका कठपुतली मात्र बच गई है। आपस के छोटे मोटे गीले शिकवे भूलकर हमे एक साथ हुंकार भरना है।महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लम्बा जी ने कांग्रेस की गौरव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी इस देश की एकमात्र पार्टी है जो लोगों की हित के बारे में सोचती है। भाजपा की तरह अंबानी और अदानी के बारे में दिन रात सोचना कांग्रेस की फितरत में नहीं है। जिला अध्यक्ष अशोक राम ने भोजपुर की धरती पर पहली बार पधार रहे नवनियुक्त बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्रीकृष्ण अल्लावारु के प्रति बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।संयोजक प्रो. डॉ शशि भूषण पाण्डेय ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की पुरानी घोषणा पूरी हुई और पूर्व विधायक शिवपूजन राय जी एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी मूर्ति आज शहीद भवन में मूर्ति स्थापित हुई जो जिले के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के अंत में शाहाबाद के चारों जिला क्रमशः भोजपुर, बक्सर, सासाराम, कैमूर के जिला कमिटी का माननीय प्रदेश प्रभारी द्वारा बारी-बारी से रिव्यू और दिशा निर्देश दिया गया।
अतिथियों को डॉ अमित कुमार द्विवेदी प्रवक्ता भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में एल आई सी कार्यालय के समक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम के बीच सैकड़ों की संख्या में युवा समाजसेवी कार्यकर्ता अध्यक्ष और प्रभारी के समक्ष पार्टी ज्वाइन किया। श्रीधर तिवारी ने भी रास्ते में स्वागत किया। प्रमुख उपस्थिति अशोक राम, डॉ अजय कुमार सिंह
शशि भूषण पाण्डेय, मदन मोहन झा, ज्योति देवी, ब्रजेश पाण्डेय, अजय कुमार विधायक, कैमूर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, बक्सर जिला अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय, रोहतास जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, मनोज राम सांसद, सत्यप्रकाश राय, डॉ शशि सिंह, त्रिवेणी सिंह, जितेन्द्र शर्मा, अशोक यादव, रजी अहमद, घनश्याम उपाध्याय, डॉ श्रीधर तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, भीम यादव, बड़े सिंह, निर्मल सिंह, आशुतोष ठाकुर, संतोष पाण्डेय, भानू प्रताप सिंह उर्फ मुकुल, बिजेंद्र राय, राकेश त्रिपाठी, संपत सिंह, जंग बहादुर सिंह, राकेश त्रिपाठी, उपेंद्र सिंह खिया, झुन्नू पाण्डेय, डॉ सतेंद्र ओझा, अजय ओझा, पन्नग त्रिपाठी, एस पी राय, नागा ठाकुर, मुकेश चंद्रवंशी, श्रीकांत राय, रशीद इमाम मिंटू, गोपाल कृष्ण गोखले, अरविंद सिंह, मनोज कुमार अंजनी, चितरंजन सिंह मुन्ना, श्रवण यादव, नागेन्द्र मिश्रा, बीरेंद्र मिश्रा आदि रहे।
