RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: नवरात्र में होने वाले रामलीला के आयोजन की तैयारियां जोरो पर,अध्यक्षा ने लिया जायजा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )03 सितंबर।शारदीय नवरात्र शुरू होने में अब एक माह शेष रह गया है। इसको लेकर शहर के रामलीला मैदान में तैयारी शुरु हो गई है। रामलीला मैदान में साफ-सफाई को लेकर मजदूर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। नगर रामलीला समिति, आरा की अध्यक्षा डॉ. अर्चना सिंह ने बताया की शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामलीला मैदान में 18 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा। आगामी 2 अक्टूबर को रामलीला को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 3 अक्टूबर से वृंदावन की प्रसिद्ध मंडली द्वारा रामलीला की प्रस्तुति किया जाएगा। विजय दशमी के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण के पुतले का निर्माण चित्रकार संजीव सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। रावण का पुतला 35 से 40 फीट ऊंचा होगा।रावण के पुतले का निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया जाना है। इसमें कोई भी ऐसी सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जो जलने पर ज्यादा प्रदूषण फैलाए। इस बार रावण के पुतले के निर्माण में सबसे ज्यादा इस्तेमाल जुट का किया जाना है। रावण के कपड़ों के लिए जुट का इस्तेमाल किया जाएगा। रामलीला के आयोजन को लेकर मैंदान में साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है।

Related posts

भोजपुर : पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय ! उमड़ी भक्तों की भीड़।

rktvnews

दानापुर: संविधान दिवस पर नारी गुंजन की बच्चियों ने किया नगर भ्रमण।

rktvnews

भोपाल में मंगलवार तक तीन दिन नहीं होगा शटडाउन, मिलेगी निर्बाध बिजली।

rktvnews

रायपुर : जनसंपर्क सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 अक्टूबर 26

rktvnews

भोजपुर:स्व.डॉ केदार नाथ गुप्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment