रघुपति यादव ने “शौर्य यात्रा” बाइक रैली का किया स्वागत।
फौजियों का माला और फूल से किया सम्मान।
देश की एकता और अखंडता का संदेश देने निकले फौजियों के प्रति जताया आभार।
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)18 मार्च। देश के असली हीरो हमारे देश के फौजी भाई है जो देश की हिफाजत के लिए मुस्कुराते हुए गोली खा लेते हैं और चुनौतियों से कभी पिछे नहीं हटते हैं।अपने परिजनों से दूर सीमाओं पर हमेशा तैनात रहते हैं ताकि देश के लोग अपने परिवारों संग चैन से सो सकें। उक्त बातों का संबोधन आज राजद नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने देश की एकता और अखंडता के संदेश के साथ चलाए जा रहे”एक भारत श्रेष्ठ भारत ” अभियान के तहत आज असम राइफल्स ,भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों की संयुक्त शौर्य यात्रा बाइक रैली के बामपाली में स्वागत करने के दौरान कही।
आरा बाम पाली पहुंचते ही राजद नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव सहित सैकड़ों युवाओं ने सभी फौजी भाईयों का फूल माला से अभिनंदन किया! इस दौरान देश सम्मान और फौजियों की हौसला अफजाई हेतु भारत माता की जय हो के नारे भी लगाए गए। बताया गया कि 12 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के विजय नगर से चलकर 24 मार्च को गुजरात के कच्छ रण में संपन्न होने वाली यात्रा का आज छठा दिन था।यात्रा का नेतृत्व करने वालों में कर्नल जे एस मेहता,मेजर डी के शर्मा, कैप्टन कार्तिक मुंजाल, नायब सूबेदार एम पी गुप्ता शामिल रहे।
रघुपति यादव ने कहा कि आज इनका स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इनकी यात्रा मंगलमय हो ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं और जीवन खुशियों से भरा रहे।फौजी अधिकारियों ने राजद नेता रघुपति यादव एवं आशिष कुमार को जाते जाते शौर्य यात्रा से संबंधित संदेश लिखा लोगो के साथ एक उपहार भेंट किया।
इसके लिए रघुपति यादव ने फौजी भाईयों के प्रति अपना आभार व धन्यवाद प्रकट किया!
राजद नेता के साथ स्वागत करने वालों में मुख्य रूप सेआशीष कुमार, मुन्ना भाई, अंकित सिंह, गोकुल कुमार, रंजन कुमार,रंजीत कुमार, परशुराम पासवान,सुरज यादव, पंकज राय, ब्रज किशोर राय, विनोद गोंड, अनिल कुमार प्रभात,दिपक यादव, रीतेश यादव,राजा यादव,अनिल रानावत, संतोष ठाकुर, जीतेंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



