RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष /सचिव के साथ बैठक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)07 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर के निदेशानुसार अभ्यर्थी व्यय लेखा अंतर्गत सामग्री का रेट चार्ट निर्धारण हेतू अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष /सचिव के साथ बैठक आहूत की गई!
उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को सामग्री का रेट चार्ट उपलब्ध कराया गया!रेट चार्ट पर राजनैतिक दलों का सुझाव प्राप्त किया गया!तदोपरांत रेट चार्ट को अंतिम रूप दिया गया!जिस पर उपस्थित सभी राजनैतिक दलों द्वारा सहमति व्यक्त की गई!
नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग द्वारा राजनैतिक दलों के अध्यक्ष /सचिव को व्यय लेखा संधारण हेतू प्रशिक्षण भी दिया गया!
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता -सह -जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर द्वारा भी व्यय लेखा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपस्थित राजनैतिक दलों को दी गई।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1000 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य पूरा किया।

rktvnews

भोजपुर : करजा मे हुए गोलीबारी मे तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भरतपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर मीट के तहत उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

रायपुर : अपराध नियंत्रण में नई तकनीक एक सशक्त कदम।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार संबंधी सलाहकार समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment