RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यशाला का आयोजन।

महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का करें व्यापक प्रचार प्रसार।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)20 फ़रवरी।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलको के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित कार्यशाला के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उनके द्वारा महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के तहत जिले में हो रही गतिविधियों आदि के संबंध में सभी को बताया गया।
कार्यशाला के दौरान उपायुक्त के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा के रोकथाम हेतु महिला हेल्पलाइन 181, महिलाओं को एक ही छत के नीचे विधिक सहित अन्य सहायताएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभागों को आपस में समन्वय करते हुए महिला हेल्पलाइन, सखी वन स्टॉप सेंटर का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपयुक्त में आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, थाना, पंचायत भवनों, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से संबंधित स्लोगन, पोस्टर, बैनर लगाते हुए व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।
कार्यशाला के दौरान संरक्षण पदाधिकारी दुखहरण महतो के द्वारा रामगढ़ जिले में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई वहीं बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे के द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान उपायुक्त ने बाल श्रम संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए इस दिशा में कार्य करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कार्यशाला के दौरान उपायुक्त के द्वारा उपस्थित सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण,व्यवस्थाओं की समीक्षा।

rktvnews

अनुपम खेर ने मास्टरक्लास में बताया कि क्यों ‘हार मानना कोई विकल्प नहीं है’

rktvnews

भोजपुर:पुनीत सागर अभियान के तहत वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित तालाब परिसर की हुई सफाई।

rktvnews

गया: डीएम ने “MPLS ” कार्यक्रम के अंतर्गत वज्रपात जनजागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय पुस्तकालय नागरी प्रचारिणी में अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार:पाकिस्तान को जल्द ही दुनिया के नक़्शे से मिटा दिया जाएगा: राजेश निराला

rktvnews

Leave a Comment