RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)20 फ़रवरी।आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग अंर्तगत संचालित योजनाएं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी योग्य लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और उनके भुगतान का सृजन किया जाए। इसके अलावा, PMMVY-CAS (Urban & Rural) के तहत लंबित सभी लाभार्थियों के विवरण को नियम अनुसार अद्यतन कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी आदेश दिया कि इस योजना की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जिसकी नियमित समीक्षा उप विकास आयुक्त के स्तर से की जाएगी। साथ ही उन्होंने जिले के लगभग 203 आंगनवाड़ी केंद्रों पर 15 मार्च 2025 तक शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, निदेशक (डीआरडीए), जिला मिशन समन्वयक, जिला समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा निर्धारित 531.01 करोड़ के विरूद्ध रू 532.72 करोड़ की वसूली कर, लक्ष्य को किया पूरा।

rktvnews

समस्तीपुर:शिविर लगाकर बच्चों का किया नि:शुल्क इलाज।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट मामले के दो अभियुक्त गये जेल।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 18 जिलों के 3.21 लाख परिवारों के खाते में 7-7 हजार रूपये की आनुग्रहिक राहत की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से 225.25 करोड़ रूपये का किया अंतरण।

rktvnews

भोजपुर:राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप : गड़हनी और बिहिया के मैच ड्रॉ,आरा एरो ने दर्ज की जीत।

rktvnews

नारनौल:बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने ली जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक!समय पर काम न करने पर एक जेई को किया सस्पेंड, विजिलेंस जांच के भी दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment