RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

‘सिकंदर’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर सलमान खान: हर एहसास को दिल से जीने की कोशिश की है।

मुंबई/एजेंसी (पीआर 24× 7)21 सितंबर।इस त्योहारी सीज़न में, ज़ी सिनेमा दर्शकों के लिए शनिवार, 27 सितंबर को रात 8 बजे ‘सिकंदर’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ बड़े पैमाने पर, ड्रामा और मनोरंजन का एक शानदार जश्न लेकर आ रहा है। एक्शन, संगीत और भावनाओं से भरपूर, यह फिल्म पूरे परिवार के साथ मिलकर आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन तोहफ़ा है।

आपने ‘सिकंदर’ चुनने का फैसला क्यों किया?

मुझे इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले का फ्लो बहुत अच्छा लगा। इसमें सबकुछ है – गहरे जज़्बात, एक्शन, दर्द, बेचैनी और यहां तक कि हास्य भी। ए.आर. मुरुगदॉस जैसे निर्देशक के साथ, फिल्म ने हर एहसास को बहुत खूबसूरती से पकड़ा है, और यही वजह थी कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था।
फिल्म में एक दमदार संवाद है – “तक़दीर ने मुझे सिकंदर नहीं बनाया, मैंने खुद को तराशा है…” क्या आपको लगता है कि यह आपके अपने सफर को भी दर्शाता है?
मैं नहीं मानता कि इस धरती पर कोई भी इंसान पूरी तरह से स्वयं बना हुआ होता है। अगर मेरे पिता सलीम खान इंदौर से मुंबई न आते, तो शायद मैं आज यहां न होता।

‘सिकंदर’ के लिए आपको कोई खास तैयारी करनी पड़ी? सबसे मुश्किल हिस्सा क्या था?

एक्शन फिल्मों के लिए हमेशा ट्रेनिंग, फिटनेस और बार-बार की तैयारी करनी पड़ती है। लेकिन ‘सिकंदर’ में असली तैयारी भावनात्मक पक्ष की थी। एक्शन मेरे लिए आसान है, मुझे आनंद आता है। लेकिन सिकंदर के हर काम के पीछे जो भावना है, उसे लोगों तक पहुंचाना कठिन था। आप चाहते हैं कि दर्शक केवल नायक ही नहीं, इंसान को भी महसूस करें।
अब जब ‘सिकंदर’ ज़ी सिनेमा पर अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के जरिए घरों-घर पहुंच रही है, तो दर्शकों से आप क्या कहना चाहेंगे?
बस अपने परिवार के साथ बैठिए, खाना खाइए, आराम से ज़ी सिनेमा पर ‘सिकंदर’ देखिए। उम्मीद है कि आपको यह फिल्म पसंद आएगी, जिसमें आपको एक्शन का मज़ा मिलेगा और आप जज़्बातों को भी महसूस करेंगे। और हमेशा की तरह, आपका जो प्यार मुझे मिलता है, उसी की वजह से सबकुछ मुमकिन है। धन्यवाद।

ज़ी सिनेमा पर 27 सितंबर को रात 8 बजे ‘सिकंदर’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखना न भूलें

Related posts

बिहार:भोजपुर:मां गंगा आस्था एवं सांस्कृतिक का केंद्र इनके उत्थान, संरक्षण और अविरलता के प्रति आमजन भूमिका महत्वपूर्ण : उप विकास आयुक्त

rktvnews

मध्यप्रदेश:226 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही,प्रदेश में 2018 के विधानसभा निर्वाचन से अब तक तीन गुना अधिक हुई कार्रवाई, नकद रुपये, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना चाँदी अमूल्य धातु एवं अन्य सामग्रियां हुई जब्त

rktvnews

बगहा शहर को सड़क जाम की समस्या से शीघ्र मिलेगी मुक्ति।

rktvnews

उज्जैन:जनसमस्याओं के निराकरण को मूर्तरूप दिया जायेगा :कलेक्टर

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

बागपत:प्राथमिक विद्यालय सिसाना नंबर दो में तिथि भोजन उत्सव का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment